भारत और न्यूज़ीलैंड के बीच तीसरे दिन के खेल में सबसे ज़्यादा गेंदबाज़ी किसी नेकी तो वो रहे भारतीय स्पिनर्स. यानि रविचन्द्रन अश्विन, अक्षर पटेल और रविन्द्रजडेजा. अक्षर पटेल ने पांच विकेट चटकाकर किवी टीम को मुश्किल में डाला. अश्विन नेतीन विकेट चटकाए और अपना काम कर गए. लेकिन अश्विन मैदान पर हों और सबकुछ बिल्कुलशांत रहे ऐसा नहीं हो सकता. इस बार विरोधी खिलाड़ी से नहीं तो अश्विन मैदानी अंपायरनितिम मेनन से उलझ गए. अंपायर से क्यों उलझे अश्विन? दरअसल, मैच के तीसरे दिनभारतीय टीम न्यूज़ीलैंड को गेंदबाजी कर रही थी. न्यूज़ीलैंड की पारी का 76वां ओवरथा. स्ट्राइक पर थे किवी कप्तान केन विलियमसन. भारतीय टीम की तरफ से ओवर डाल रहे थेआर. अश्विन. ओवर की पहली तीन गेंदे डॉट चली गईं और फिर कुछ बदलाव करने के लिएअश्विन ने चौथी गेंद पर नए तरीके से रन-अप ले लिया. गेंद फेंकते समय वो अंपायर केकाफी करीब से गुज़रते हुए उनके सामने आ गए. ये रन-अप देख अंपायर नितिन मेनन नेअश्विन को रोका और टोकते हुए कहा कि इस तरीके से उनका व्यू ब्लॉक हो रहा है. जिससेउनको फैसला लेने में दिक्कत होगी. लेकिन अश्विन अपनी बात पर अड़े रहे और इसी तरह सेगेंदबाज़ी करते रहे. इसके बाद अश्विन से परेशान होकर अंपायर नितिन मेनन ने भारतीयकप्तान अंजिक्य रहाणे से भी बात की. हालांकि इसके बाद भी अश्विन ने इस फॉलो थ्रू सेगेंदबाज़ी करना नहीं छोड़ा. # सोशल मीडिया का रिएक्शन? अश्विन की अंपायर से बहस केबाद सोशल मीडिया पर ढेर सारे ट्वीट्स किए गए. पूर्व क्रिकेटर आकाश चोपड़ा ने कहा किइसका असर नितिन मेनन के ऑन फील्ड फैसलों पर पड़ सकता है. वैसे भी प्रतिष्ठित अंपायरके लिए ये टेस्ट मैच मुश्किल चल रहा है क्योंकि उनके कई फैसले DRS ने बदल दिए. अपनीबात रखते हुए आकाश ने ट्विट किया, 'अंपायर को डिस्ट्रेक्ट करने में कोई फायदा नहींहै. हां, आपके पास डीआरएस है. लेकिन ‘अंपायर कॉल’ के प्रभाव को कभी भी हल्के मेंनहीं लेना चाहिए.'There’s no merit in distracting the umpire. Yes, you have the DRS. But theimpact of an ‘umpire’s call’ must never be taken lightly.— Aakash Chopra (@cricketaakash) November 27, 2021 पूर्व भारतीय बल्लेबाज़ औरपूर्व भारतीय वुमेन टीम के कोच WV रमन ने कहा, 'अंपायर की ये दलील हो सकती है किअश्विन के उनके नज़दीक से फॉलो थ्रू लेने में उनको देखने में समस्या हो रही है.बेशक, अश्विन डेंजर एरिया से दूर थे, जिसके कारण उनको वार्निंग नहीं दी जा सकती.अंपायर के लिए भी पहेली बनाने के लिए अश्विन पर भरोसा रखें.' The umpire'scontention could be that his view will be blocked with @ashwinravi99 runningacross him in his follow through. Of course, with Ash staying within the dangerarea, the warning cannot be issued. Trust Ash to create a conundrum even forumpires.. 😊😊#INDvsNZ — WV Raman (@wvraman) November 27, 2021 # मैच में क्या होरहा है? अश्विन और अक्षर के खेल की बदौलत भारत ने न्यूज़ीलैंड की टीम को 296 रनोंपर समेट दिया है. इससे पहले पहली पारी में भारत ने 345 रन बनाए थे. किवी टीम के लिएपहली पारी में सबसे बढ़िया 95 रन की पारी टॉम लेथम और 89 रन की पारी विल यंग नेखेली. भारत के लिए अक्षर पटेल ने पांच, अश्विन ने तीन, उमेश यादव और जडेजा ने एक-एकविकेट निकाले. भारतीय टीम की दूसरी पारी शुरू हो गई है और तीसरे दिन का खेल खत्महोने तक भारत ने 14/1 रन बना लिए हैं.