इंग्लैंड ने वनडे और T20 क्रिकेट खेलने के अंदाज को पूरी तरह से बदल दिया है. और येबदलाव तब आया, जब उन्होंने खिलाड़ियों और टीम की प्राथमिकता तय की. टेस्ट के लिए अलगटीम और लिमिटेड ओवर फॉर्मेट के लिए अलग टीम. साथ ही कप्तानी भी बांट दी गई. टेस्टमें जो रूट और लिमिटेड ओवर फॉर्मेट में ऑयन मॉर्गन. और ऐसा भी नहीं है कि टेस्टखेलने वाले खिलाड़ी लिमिटेड ओवर नहीं खेलते. लेकिन ECB सेलेक्टर्स वर्कलोड मैनेज केलिए फॉर्मेट के हिसाब से खिलाड़ियों को चुनते हैं. और अब ज्यादातर टीमें यहीफॉर्मूला अपनाने की कोशिश कर रही हैं. विराट कोहली के T20 कप्तानी छोड़ने के बादरोहित शर्मा को कप्तान बनाया गया. टीम इंडिया को राहुल द्रविड़ के रूप में नया कोचभी मिला. जबकि सपोर्टिंग स्टाफ भी जल्दी ही चुना जाएगा. ऐसे में सवाल ये उठ रहा हैकि क्या इंग्लैंड की तर्ज पर भारत भी अलग फॉर्मेट-अलग टीम वाला फॉर्मूला अपनाएगा?टीम इंडिया के कोच राहुल द्रविड़ से भी यह सवाल पूछा गया. न्यूज़ीलैंड के खिलाफ 17नवंबर से शुरू हो रही तीन मैचों की T20I सीरीज के पहले मैच की पूर्वसंध्या पर हुईप्रेस कॉन्फ्रेंस में द्रविड़ ने कहा, 'इस समय मैं अलग-अलग फॉर्मेट के लिए अलग-अलगटीम की तरफ नहीं देख कर रहा हूं. कुछ खिलाड़ी ऐसे हैं जो सिर्फ एक ही फॉर्मेट खेलतेहैं. और कुछ खिलाड़ी ऐसे हैं जो तीनों फॉर्मेट खेलते हैं. रोहित शर्मा जैसे खिलाड़ीके लिए मैं जरूर चाहूंगा कि वह तीनों फॉर्मेट खेलें. जाहिर तौर पर हम खिलाड़ियों कीभलाई को प्राथमिकता देंगे. मैं ये भी चाहता हूं कि खिलाड़ी रीफ्रेश रहें और ये काफीचुनौतीपूर्ण समय है. इसलिए मैं सुनिश्चित करना चाहता हूं कि खिलाड़ियों को आराममिले.'🎥 Head Coach Rahul Dravid rekindles his first meeting with a young @ImRo45 &lauds the #TeamIndia T20I captain for his contribution towards the Indiancricket. 👏 ☺️#INDvNZ pic.twitter.com/croLaIElLu— BCCI (@BCCI) November 16, 2021 वहीं खिलाड़ियों के वर्कलोड मैनेजमेंट पर भी राहुलद्रविड़ ने अपनी बात रखी. उन्होंने कहा, 'वर्कलोड मैनेजमेंट बहुत महत्वपूर्ण है.खिलाड़ी मशीन नहीं हैं. ऐसा नहीं हो सकता है कि वे हमेशा मैदान पर आए और खेलें.उन्हें भी आराम की जरूरत होती है. अगर आप केन विलियमसन को भी देखें तो वह इस सीरीजमें नही खेल रहे हैं और ये भी वर्कलोड मैनेजमेंट का ही हिस्सा है. तो ये सिर्फ टीमइंडिया के लिए नहीं बल्कि बाकी टीमों के लिए आज सबसे बड़ी चुनौती है. हम वैसा प्लानकरेंगे जिससे खिलाड़ी फिट और फ्रेश रहे.#TeamIndia get into the groove for the #INDvNZ T20I series. 👌 👌How excited are you to see them in action? 👏 👏 pic.twitter.com/Q3sNrdjnYA —BCCI (@BCCI) November 16, 2021 बता दें कि बतौर कोच राहुल द्रविड़ की ये पहली सीरीजहै. साथ ही रोहित शर्मा भी पहली बार परमानेंट T20I कप्तान के तौर पर खेलेंगे. इससेपहले कोहली के आराम लेने पर ही उन्हें लीड करने का मौका मिलता था. भारत औरन्यूज़ीलैंड की टीमें 17 नवंबर से तीन मैचों की T20I सीरीज में आमने-सामने हो रहीहै. पहला T20I मैच जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में खेला जाएगा. दूसरा रांची औरतीसरा T20 मैच कोलकाता के इडन गार्डन में खेला जाएगा. इसके बाद दोनों टीमें दोमैचों की टेस्ट सीरीज भी खेलेगी. सीरीज का पहला मैच कानपुर और दूसरा टेस्ट वानखेड़ेमें खेला जाएगा.