न्यूज़ीलैंड के तेज गेंदबाज नील वैगनर ने भारत के खिलाफ आगामी टेस्ट सीरीज से पहलेबड़ा बयान दिया है. नील वैगनर ने कहा है कि न्यूज़ीलैंड टीम विश्व टेस्ट चैंपियनशिप(WTC) टाइटल डिफेंड करने के लिए जान लगा देगी. गौरतलब है कि न्यूज़ीलैंड की टीम नेभारत को हराकर पहली विश्व टेस्ट चैंपियनशिप जीती. साउथहैम्पटन में फाइनल मुकाबलाखेला गया था. और न्यूज़ीलैंड ने आठ विकेट से भारत को हराकर खिताब अपने नाम किया था.टेस्ट चैंपियनशिप जीतने के बाद न्यूज़ीलैंड की ये पहली टेस्ट सीरीज है. और ये सीरीजदूसरी टेस्ट चैंपियनशिप का हिस्सा भी है. ऐसे में भारत और न्यूज़ीलैंड के लिए एक-एकमैच अहम हो जाता है. न्यूज़ीलैंड क्रिकेट ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर एकवीडियो शेयर किया है. इस वीडियो में तेज गेंदबाज नील वैगनर ने आगामी टेस्ट सीरीज औरविश्व टेस्ट चैंपियनशिप पर ढेर सारी बातें की. वैगनर ने कहा, 'पहला WTC टाइटल हमसेकोई नहीं छीन सकता. ये हमारे लिए काफी स्पेशल है. और हमें इस पर अब भी गर्व है.लेकिन मेरे ख्याल से अब हमारे लिए बड़ी बात ये है कि इस टाइटल को डिफेंड करने कीकोशिश करें. जैसा क्रिकेट और जिस ब्रांड का क्रिकेट हम खेल रहे हैं, उसे बरकराररखना होगा.' बता दें कि भारत और न्यूज़ीलैंड के बीच दो मैचों की टेस्ट सीरीज 25नवंबर से शुरू हो रही है. सीरीज का पहला मुकाबला कानपुर के ग्रीन पार्क में खेलाजाएगा. इसके बाद दूसरा टेस्ट मुंबई के वानखेड़े में खेला जाएगा. भारत के खिलाफ भारतमें टेस्ट सीरीज जीतना आसान नहीं है. आखिरी बार इंग्लैंड ने साल 2012-13 में भारतमें टेस्ट सीरीज जीती थी. इसके बाद से पिछले आठ सालों में किसी विदेशी टीम ने भारतमें टेस्ट सीरीज नहीं जीती है. ऐसे में न्यूज़ीलैंड के लिए राहें आसान नहीं है.बावजूद इसके नील वैगनर को भरोसा है कि खिलाड़ी बढ़िया प्रदर्शन करेंगे. और सीरीजजीतने के लिए सब झोंक देंगे. नील वैगनर ने आगे कहा, 'जो भी परिणाम आए, लेकिन हमेंमैदान पर अपना बेस्ट देना होगा और वैसा ही खेल दिखाना होगा, जैसा हम खेलते आए हैं.बाकी चीजें खुद-ब-खुद ठीक हो जाएगी. उम्मीद है कि परिणाम हमारे पक्ष में हो और जैसाहम लोगों को सपोर्ट स्टाफ मिले हैं. उससे हम काफी कॉन्फिडेंट हैं.' इसके बादन्यूज़ीलैंड के इस तेज गेंदबाज ने भारतीय कंडिशंस में खेलने को लेकर भी बात की.उन्होंने कहा, 'कोरोना की वजह से घर में हमने कुछ ख़ास प्रैक्टिस की नहीं. औरहाल-फिलहाल में कोई घरेलू क्रिकेट भी नहीं खेला. ये थोड़ा निराशाजनक है. लेकिन इनचीज़ों पर हमारा कोई जोर नहीं है. अभी के लिए अच्छी बात ये है कि ग्राउंड पर उतर गयाहूं.' बता दें कि नील वैगनर न्यूज़ीलैंड के लिए सिर्फ टेस्ट क्रिकेट ही खेलते हैं.टीम की पेस अटैक की अगुवाई करते हैं. बाएं हाथ का ये तेज गेंदबाज सटीक बाउंसर औरयॉर्कर फेंकने में माहिर है. भारत के खिलाफ वैगनर छह टेस्ट मैचों में 21 विकेटहासिल कर चुके हैं.