भारत और न्यूज़ीलैंड के बीच मुंबई में खेले जा रहे सीरीज के दूसरे टेस्ट मैच केतीसरे दिन का खेल समाप्त हो गया है. भारतीय टीम ने मैच में अपनी पकड़ को और भी मजबूतकर लिया है. भारतीय टीम ने अपनी दूसरी पारी 276 रनों पर घोषित की और न्यूज़ीलैंड केसामने 540 रनों का लक्ष्य रखा. जिसके जवाब में उतरी न्यूज़ीलैंड की टीम तीसरे दिन काखेल खत्म होने तक 45 ओवर में पांच विकेट खोकर 140 रन बना लिए है. मैच में अभी दोदिन का खेल बचा है. जिसमें भारत को जीतने के लिए पांच विकेट लेने हैं. वहींन्यूज़ीलैंड को जीतने के लिए अब भी 400 रन का पहाड़ चढ़ना होगा. मैच के तीसरे दिन भारतने 332 रन की लीड से आगे खेलना शुरू किया. मयंक अग्रवाल ने दूसरी पारी में भी पचासके आंकड़े को पार किया. उन्होंने 62 रन का योगदान दिया. चेतेश्वर पुजारा और शुभमनगिल अपने-अपने पचासे से तीन रन से चूक गए. कप्तान कोहली ने 36 रन बनाए. पारी घोषितहोने से पहले ऑफ स्पिनर अक्षर पटेल ने 26 गेंदों पर 41 रनों कि जबरदस्त पारीखेली. न्यूज़ीलैंड के लिए एजाज़ पटेल ने चार और रचिन रविन्द्र ने तीन विकेट निकाले.इस मैच के दौरान ट्विटर पर ढेर सारे ट्रेंड्स चले. आइये जानते हैं, मैच के चौथे दिनसे जुड़े ट्रेंड्स क्या रहे. # विराट कोहली भारतीय कप्तान के लिए चल रहा शतक कासूखा किसी से छिपा नहीं है. अब तो आलम ये हो गया है कि विराट हर मैच के बाद फैन्सके निशाने पर होते हैं. लेकिन कुछ फैन्स ऐसे भी होते हैं जो विराट के डिफेंस मेंउतर आते हैं. ऐसा ही कुछ मैच के तीसरे दिन भी हुआ. कोहली एक बार फिर शतक बनाने सेचूक गए. जिसके बाद कोहली के फैन ने उनके आलोचकों के लिए एक ट्वीट किया और लिखा,'कोहली को शतक ना बनाने के लिए ट्रोल करने से पहले अपने आइडल बल्लेबाज़ को बोलो कि70 शतक बनाके दिखाए.'Before trolling Virat Kohli for not making century,first let your Idol get those70 ! pic.twitter.com/S2TVA1QuIA— Akshat Om (@AkshatOM10) December 5, 2021 # रविचंद्रन अश्विन मैच के तीसरे दिनअश्विन ने जबरदस्त गेंदबाज़ी कि लेकिन फिर भी वो ट्रोल हो गए. मैच के दौरान चेन्नईसुपर किंग्स (CSK) ने एक ट्वीट किया जिसमें अश्विन स्पाइडर कैम को मज़ाकिया तरीकेसे अपने कंधे पर उठाते दिख रहे हैं. इस फोटो को पोस्ट करते हुए CSK के ट्विटर पेजने बाहुबली फिल्म को याद करते हुए मैदान को माहेष्मती साम्राज्य बता दिया और अश्विनको साक्षात अमरेन्द्र बाहुबली. ट्वीट में लिखा था, 'जब वानखेड़े बना माहेष्मतीसाम्राज्य'When Wankhede turned Mashmathi Kingdom! #INDvzNZ #WhistlePodu : @BCCIpic.twitter.com/sFVlt4Horx— Chennai Super Kings - Mask Pdu Whistle Pdu! (@ChennaiIPL) December 5, 2021 #रोस टेलर न्यूज़ीलैंड के स्टार रोस टेलर भी तीसरे दिन फैन्स की ट्रोलिंग से नहीं बचपाए. रोस टेलर जब बल्लेबाज़ी करने उतरे तो न्यूज़ीलैंड की टीम बहुत बुरी हालत में थी.45 रन पर दो विकेट गिर चुके थे और न्यूज़ीलैंड को जीत के लिए 500 रन के आस पास चाहिएथे. लेकिन टेलर ने आते ही ऐसे बल्ला घुमाना शुरू किया मानो कुछ ही गेंदों में मैचपलट देंगे. इसके बाद ट्वीटर पर एक ट्वीट वायरल हुआ जिसमें लिखा था, 'जिस तरह रोसटेलर बल्लेबाज़ी कर रहे हैं, वे अश्विन और अक्सर को छेड़ रहे हैं. कि कौन उनकी विकेटपहले लेगा.' इनके अलावा ट्विटर पर चेतेश्वर पुजारा और शुभमन गिल भी ट्रोल किए गए.सोशल मीडिया पर भारतीय खिलाड़ियों की भले ही ट्रोलिंग हो रही हो लेकिन मैदान पर उनकाप्रदर्शन बेहद शानदार रहा है. उम्मीद है भारतीय टीम मैच के चौथे दिन भी अपना शानदारप्रदर्शन जारी रखेगी और मैच को अपने नाम कर सीरीज भी अपनी जेब में करेगी.