Ind vs NZ मैच के तीसरे दिन भारत और न्यूज़ीलैंड की टीमें फिर से खेलने उतरीं.लेकिन भारत के 11 खिलाड़ियों में एक बदलाव दिखा. टीम के विकेटकीपर ऋद्धिमन साहा कीजगह केएस भरत भारत के लिए कीपिंग कर रहे हैं. ऋद्धिमन साहा, जिन्होंने दूसरे दिनटीम के लिए पहले बल्लेबाज़ी की और फिर 55 ओवर विकेटकीपिंग की. तीसरे दिन वो पूरीतरह से फिट नहीं हैं. उनकी गर्दन में अकड़न है, जिसकी वजह से उन्हें बाहर बैठनापड़ा. मैच शुरू होते वक्त इस बात की जानकारी खुद BCCI ने अपने ट्विटर हैंडल के जरिएदी. उन्होंने लिखा, 'ऋद्धिमन साहा की गर्दन में अकड़न है. BCCI की मेडिकल टीम उनकाइलाज कर रही है और उनकी प्रगति पर नज़र रख रही है. उनकी गैर मौजूदगी में केएस भरतविकेटकीपिंग कर रहे हैं.’UPDATE - Wriddhiman Saha has stiffness in his neck. The BCCI medical team istreating him and monitoring his progress. KS Bharat will be keeping wickets inhis absence.#INDvNZ @Paytm— BCCI (@BCCI) November 27, 2021 # साहा ने मैच में क्या किया? न्यूज़ीलैंड केखिलाफ पहले टेस्ट में टीम के कई स्थिर खिलाड़ियों को आराम दिया गया है. जिसकी वजहसे प्लेइंग इलेवन में कई नामों की वापसी हुई है. इस सीरीज़ में ऋषभ पंत को भी रेस्टदिया गया है. ऐसे में ऋद्धिमान साहा की प्लेइंग इलेवन में एंट्री हुई है. हालांकिवो अब तक के खेल में खुद की एंट्री को साबित नहीं कर पाए. इस मैच में टीम इंडिया नेटॉस जीता तो पहली पारी के दूसरे दिन साहा को बल्लेबाजी करने का मौका मिला. लेकिनउन्होंने महज़ 12 गेंदे खेलीं और एक रन बनाकर टिम साउदी की गेंद पर आउट हो गए. #केएस भरत कौन है? केएस भरत आंध्र पदेश से आते हैं. हाल में IPL में रॉयल चैलेंजर्सबैंगलोर के लिए उन्होंने शानदार प्रदर्शन भी किया है. विकेटकीपर बल्लेबाज के तौर परउन्होंने कई मैच विनिंग पारियां खेली थीं. जिसके बाद उनको न्यूज़ीलैंड के खिलाफमौका दिया गया. टेस्ट टीम में उनको बैकअप विकेटकीपर के तौर पर जोड़ा गया है. केएसभरत के फर्स्ट क्लास रिकॉर्ड की बात करें तो उन्होंने 78 मैच में 4283 रन बनाए हैं.ये रन 37.24 की एवरेज से आए हैं. जिसमें उनके नाम नौ शतक और 23 अर्धशतक भी हैं.विकेटकीपिंग की बात करें तो भरत ने 270 कैच और 31 स्टम्पिंग की हैं. हालिया फॉर्मकी तरफ नज़र घुमाएं तो सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में भरत ने पांच मैचों में 131 रनबनाए थे. जिसमें जम्मू एंड कश्मीर के खिलाफ 70 और झारखंड के खिलाफ 48 रन शामिल हैं.#मैच में क्या चल रहा है? पहली पारी में भारत के 345 रन बोर्ड पर टांगने के बाददूसरे दिन न्यूज़ीलैंड ने बल्लेबाजी की थी. न्यूज़ीलैंड की ओपनिंग जोड़ी टॉमलेथम(50) और विल यंग(75) ने बिना विकेट खोए 129 रन बना दिए थे. लेकिन तीसरे दिन कीशुरुआत भारतीय टीम के नज़रिए से अच्छी रही. स्पिनर आर. अश्विन ने शतक की ओर बढ़ रहेविल यंग को 89 के स्कोर पर वापस पवेलियन भेजा. जबकि लंच से ठीक पहले उमेश यादव नेन्यूज़ीलैंड के कप्तान केन विलियमसन का विकेट चटका लिया है.