भारत और न्यूज़ीलैंड के बीच खेले जा रहे चौथे टेस्ट मैच के खत्म होने तक भारत नेमुकाबले पर अपनी पकड़ बना ली है. चौथे दिन भारत ने किवी टीम को 284 रनों का लक्ष्यदिया. जिसके जवाब में दिन का खेल खत्म होते-होते भारत ने चार रन के स्कोर परन्यूज़ीलैंड का एक विकेट झटक लिया है. अब मैच के आखिरी दिन किवी टीम को जीतने केलिए 280 रन चाहिए. वहीं भारतीय टीम को नौ विकेट की दरकार है. चौथे दिन भारत ने एकविकेट पर 14 रन से आगे खेलना शुरू किया. लेकिन जल्दी ही चेतेश्वर पुजारा, अजिंक्यरहाणे, मयंक अग्रवाल और रविन्द्र जडेजा 51 के स्कोर तक पवेलियन लौट गए. अश्विन नेअय्यर के साथ मिलकर कुछ हाथ दिखाए लेकिन 103 के स्कोर पर छठा विकेट गिरा और यहांऋद्धिमन साहा ने मैदान पर एंट्री की. छठे विकेट के बाद अय्यर के साथ मिलकर साहा नेअर्धशतक लगाया और भारत को मुश्किल से निकाला. इन दोनों बल्लेबाज़ों की अर्धशतकीयपारी की मदद से दिन के आखिरी सेशन में भारत ने 234 के स्कोर पर अपनी पारी घोषित करदी. इस मैच के दौरान ट्विटर पर ढेर सारे ट्रेंड्स चले. आइये जानते हैं, मैच के चौथेदिन से जुड़े ट्रेंड्स क्या रहे. #Rahane अजिंक्य रहाणे पहली पारी के बाद दूसरीपारी में भी कुछ कमाल नहीं कर सके. जिस वक्त भारत मुश्किल में था. तब रहाणे 15गेंदों में चार रन बनाकर पटेल की गेंद पर LBW आउट हो गए. उनके इस तरह विकेट देकरजाने के लिए सोशल मीडिया पर लोगों ने उन्हें अगले टेस्ट से बाहर करने की मांग की.ट्विटर पर कई यूज़र्स ने कहा कि अगले टेस्ट में रहाणे की जगह ही कप्तान विराट कीवापसी होनी चाहिए.In 2021 Home TestsRavichandran Ashwin has Scored More runs than Pujara, Rahane, Kohli#INDvsNZ— S H E B A S (@Shebas_10) November 28, 2021 #Pujara चेतेश्वर पुजारा. लगातारफॉर्म की तलाश में हैं. लेकिन फॉर्म नहीं मिल रही. बीते दिन नौ रन बनाकर लौटे थे.तो लगा था कि दूसरी पारी में पुजारा बड़ी पारी खेलेंगे. लेकिन अगले दिन अच्छीशुरुआत के बावजूद वो 22 रन के स्कोर पर जेमिसन की गेंद पर विकेटकीपर को कैच देकरलौट गए. पुजारा के एक और निराशाजनक प्रदर्शन के बाद सोशल मीडिया पर फैंस ने पुजाराको भी प्लेइंग इलेवन से बाहर करने की मांग की.It's almost 3 years since Pujara's last test hundred but everyone only talksabout Kohli's hundred— R A T N I S H (@LoyalSachinFan) November 28, 2021 #Ashwin जब 51 के स्कोर परभारत की आधी टीम पवेलियन लौट गई थी और कानपुर टेस्ट पर हार का खतरा मंडरा रहा था.तो अश्विन बल्ला लेकर मैदान पर आए. उन्होंने श्रेयस अय्यर के साथ मिलकर पांचवेविकेट के लिए 52 रनों की अहम साझेदारी की. जिसमें अश्विन ने 62 गेंदों पर 32 रनबनाए. पहले गेंदबाज़ी में कमाल और फिर बैटिंग में शानदार प्रदर्शन के बाद चौथे दिनभी अश्विन की सोशल मीडिया पर खूब सराहना हुई.Imagine if a gora scored 38 runs and bowled 42 overs and then batted again andscored 32 runs and had to bowl again, Indians with inferiority complex wouldhave called him the best allrounder itw, but it's Ashwin in a home test match sothey will forget it in 2 days. #INDvsNZ— Headingley Hero Joel Wilson (@SamaLucilfer) November 28, 2021 इनके अलावाऋद्धिमन साहा और श्रेयस अय्यर की पारियों को लेकर भी ट्विटर पर लोगों ने खूब सारीचर्चा की. सोशल मीडिया पर चर्चा होती रहे. लेकिन टीम इंडिया अब पांचवे दिन ऐसा खेलदिखाए कि जीत के बाद सोशल मीडिया पर विक्ट्री वाला हैशटेग ही वायरल हो.