भारतीय टीम के स्टार पेसर मोहम्मद सिराज़ ने न्यूज़ीलैंड टीम के अनुभवी बल्लेबाज़रॉस टेलर को डाली गेंद को अपनी ड्रीम बॉल बताया है. भारत और न्यूज़ीलैंड के बीचवानखेड़े क्रिकेट मैदान पर खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच की पहली पारी में भारत नेमेहमान टीम को महज़ 62 रन पर ऑल-आउट कर दिया था. जिसमें अश्विन के चार विकेट केअलावा, मोहम्मद सिराज ने तीन शुरुआती विकेट झटके. दूसरे दिन के खेल के बादमोहम्मद सिराज ने ढेर सारी चीज़ों पर बात की. उन्होंने बताया कि न्यूजीलैंड केअनुभवी बल्लेबाज़ रॉस टेलर को डाली गई बॉल किसी भी तेज़ गेंदबाज के लिए ड्रीम बॉलहोती. उन्होंने कहा, ‘प्लान ये था कि हमने इन-स्विंग गेंद के लिए फील्ड सेट की थी.और लक्ष्य था कि गेंद उनके पैड को हिट करवाएं. लेकिन जिस तरह से मैं अपनी लय बनारहा था, तो मैंने सोचा कि क्यों ना आउटस्विंग गेंद डाली जाए. ये किसी भी गेंदबाज केलिए ड्रीम डिलीवरी थी.’ T20 विश्वकप के बाद जयपुर में खेले गए पहले T20 मुकाबले मेंन्यूज़ीलैंड के खिलाफ चोटिल होने के बाद सिराज कई दिनों बाद ट्रेनिंग के लिए लौटे.वापसी के बाद अपनी लय हासिल करने और प्रैक्टिस पर सिराज ने कहा, ‘इंजरी से लौटने केबाद जब मैंने अपनी ट्रेनिंग शुरू की तो मैंने बहुत सारी सिंगल विकेट डिलीवरी की. इसलक्ष्य के साथ की मेरी गेंद को खूब स्विंग मिले. यही मेरा फोकस था. मैंने सोचाकि जब भी मुझे टेस्ट मैच में मौका मिले, मुझे एक एरिया में हिट करना है. इसी नेमेरी लय बनाने में मदद की.’ सिराज ने ये भी बताया कि मैच में कैसे उन्होंने किवीबल्लेबाज़ों को परेशान किया. उन्होंने बताया कि ‘मैं अपनी गेंद को स्टम्प पर मारनाचाहता था. और लगातार एक एरिया में गेंदबाजी करना चाहता था. क्योंकि ये बल्लेबाजोंके लिए मुश्किलें पैदा करता है. अगर आप ऑफ स्टंप के बाहर गेंदबाज़ी करना शुरू करतेहैं तो बल्लेबाज गेंद छोड़ना शुरू कर देते हैं.’ न्यूज़ीलैंड की पहली पारी मेंसिराज ने सिर्फ चार ओवर फेंके. जिसमें उन्होंने मात्र 19 रन देकर तीन विकेट निकाले.इस पर सिराज ने कहा, ‘मैं जानता था कि इस पिच पर मुझे तीन से चार ओवर ही मिलेंगे.इसलिए मैं पूरे जोश के साथ गेंदबाजी करना चाहता था.’ दूसरे दिन के बाद तीसरे दिन केखेल में भी आखिरी अपडेट मिलने तक भारतीय टीम की स्थिति बेहद मजबूत हो गई है. आखिरीअपडेट मिलने तक भारत ने दूसरी पारी में 517 रन से अधिक की लीड ले ली है. जबकि उसकेचार विकेट अब भी बाकी हैं.