The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • Sports
  • IND vs NZ: Heavy rain predicted in Christchurch for the third and final ODI

कल टीम इंडिया न्यूज़ीलैंड नहीं बल्कि बारिश की वजह से हार सकती है!

तीसरा वनडे भी चढ़ेगा बारिश की भेंट?

Advertisement
IND vs NZ, Rain, weather
दूसरा वनडे हुआ था रद्द (Photosport NZ/Twitter)
pic
रविराज भारद्वाज
29 नवंबर 2022 (अपडेटेड: 29 नवंबर 2022, 06:05 PM IST)
font-size
Small
Medium
Large
font-size
Small
Medium
Large
whatsapp share

भारत और न्यूजीलैंड (INDvsNZ) के बीच पूरे दौरे पर बारिश विलेन बनकर नज़र आई है. पहले T20 सीरीज़ का मज़ा खराब करने के बाद अब बारिश वनडे सीरीज़ में भी मुसीबत पैदा कर रही है. अगर ये सिलसिला तीसरे वनडे में भी जारी रहा तो इंडियन टीम की मुश्किलें बढ़ जाएगी. यानि शिखर धवन की कप्तानी वाली टीम वनडे सीरीज़ गंवा भी सकती है. 

दोनों टीम्स के बीच तीसरा और आखिरी मुकाबला बुधवार, 30 नवंबर को खेला जाएगा. जिसके लिए दोनों टीमें क्राइस्टचर्च पहुंच चुकी हैं. तीन मैच की इस सीरीज में न्यूजीलैंड के पास फिलहाल 1-0 की बढ़त है. सीरीज के पहले मुकाबले में न्यूजीलैंड ने भारत को 7 विकेट से हरा दिया था. जबकि दूसरा मुकाबला बारिश के कारण रद्द हो गया था. ऐसे में इंडियन टीम इंद्रदेव से मेहरबानी की आस लगाए बैठी होगी. 

क्योंकि अगर मैच नहीं होता है तो सीरीज़ न्यूजीलैंड के खाते में चली जाएगी. ऐसे में सीरीज़ को बराबर करने के लिए इंडियन टीम को तीसरा वनडे मैच हर हाल में जीतना होगा. अब बुधवार को मौसम कैसा रहने वाला है, इसके बारे में हम आपको बताते हैं.

#बारिश बन सकती है विलेन!

मौसम विभाग के मुताबिक बुधवार को क्राइस्टचर्च के हागले ओवल मैदान पर होने वाले अंतिम मुकाबले में भी बारिश विलेन बन सकती है. मौसम वेबसाइट Accuweather के अनुसार इस मुकाबले में 30 नवंबर को 76 प्रतिशत बारिश होने की संभावना है. ऐसे में मुकाबले के पूरा होने के आसार काफ़ी कम नज़र आ रहे हैं. 30 नवंबर को क्राइस्टचर्च में अधिकतम तापमान 18 डिग्री और न्यूनतम तापमान 7 डिग्री सेल्सियस बना रहेगा. 

# रद्द हुआ था दूसरा वनडे

हैमिल्टन के मैदान पर हुए दूसरे वनडे मैच की बात करें तो यहां महज 12.5 ओवर का खेल ही संभव हो पाया था. जिसमें इंडियन टीम ने बैटिंग करते हुए 1 विकेट खोकर 89 रन का स्कोर बनाया था. वहीं पहले वनडे मुकाबले में न्यूजीलैंड ने 7 विकेट से जीत हासिल की थी. इस मैच में इंडियन टीम ने पहले बैटिंग करते हुए 7 विकेट खोकर 306 रन बनाए थे. जिसे न्यूजीलैंड ने महज 47.1 ओवर में 3 विकेट खोकर हासिल कर लिया था.

रुतुराज गायकवाड़ से 7 छक्के खाने वाला गेंदबाज राहुल द्रविड़ का भरोसेमंद है

Advertisement

Advertisement

()