Ind vs NZ के बीच खेली गई दो मैच की टेस्ट सीरीज़ भारत ने 1-0 से अपने नाम कर लियाहै. चौथे दिन के खेल में टीम इंडिया ने पहले सेशन में ही न्यूजीलैंड की टीम को समेटकर खेल को डेढ़ दिन पहले ही खत्म कर दिया. दिन का खेल शुरू होने से पहले टीम इंडियाको जीत के लिए पांच विकेट की ज़रूरत थी. चौथे दिन जयंत यादव बोलिंग के लिए आए औरन्यूज़ीलैंड की चार विकेट निकालकर मैच को फटाक से खत्म कर दिया. किवी टीम की आखिरीविकेट अश्विन ने निकाली और प्लेयर ऑफ द सीरीज़ भी जीत ली. इस मैच में भारतीयगेंदबाजों ने शानदार प्रदर्शन किया. दूसरी पारी की बात की जाए तो जयंत यादव के चारविकेट के अलावा अश्विन ने भी चार विकेट निकाले. इस शानदार गेंदबाज़ी प्रदर्शन केबाद अश्विन ने ढेर सारी बातें की. आइये जानते हैं, उन्होंने क्या कहा. मैच के बादरवि अश्विन ने सबसे पहले पिच की तारीफ़ करते हुए कहा, ‘मुझे इस पिच पर मज़ा आया,पिच पर घुमाव था. ये एक शानदार पिच थी. जब भी आप वानखेड़े में आते हैं तो कुछ नाकुछ देखने को मिलता ही है.’ पिच के अलावा उन्होंने न्यूज़ीलैंड टीम के स्पिनर एजाज़पटेल की भी तारीफ की. अश्विन ने कहा, 'मेरे गेंदबाज़ी करने से पहले, एजाज़ नेशानदार गेंदबाज़ी की थी. उसने सही जगह पर गेंद डाली. मुझे उसकी गेंदबाज़ी देखने मेंमज़ा आया. मुझे तो ऐसा लगता है कि ये उनकी किस्मत में लिखा हुआ था.’ एजाज़ के अलावाअश्विन ने अपनी टीम के गेंदबाजों पर भी बात की. अश्विन बोले, ‘जयंत और मेरे बीच2014 से अच्छे रिश्ते रहे हैं. जब वो हरियाणा से चेन्नई खासतौर पर मुझसे गेंदबाजीको लेकर चीज़ें डिस्कस करने के लिए आया था. वहीं अक्षर के साथ तो मैं पंजाब किंग्सऔर दिल्ली कैपिटल्स वाले दिनों से खेल रहा हूं.’ भले ही न्यूज़ीलैंड के खिलाफअश्विन ने उम्दा गेंदबाज़ी की हो. लेकिन भारत के साउथ अफ्रीकी दौरे पर भी वो इसीफॉर्म को जारी रखना चाहते हैं. अश्विन ने कहा, ‘मैं साउथ अफ्रीका सीरीज़ में अहमभूमिका निभाना चाहता हूं. और वहां भी सीरीज जीत के साथ खत्म करना चाहता हूं.’ #मैचकी बात? इस पूरे मैच की बात की जाए तो मुम्बई के वानखेड़े स्टेडियम में खेले गएमुकाबले में भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने काफैसला किया था. टीम इंडिया ने पहली पारी में 325 रन बनाए. जिसमें सबसे ज्यादा रनमयंक अग्रवाल ने 150 और अक्षर पटेल ने 52 रन की पारी खेली. विराट कोहली, चेतेश्वरपुजारा शून्य पर पवेलियन लौटे थे. पहली पारी में भारतीय टीम की सारी विकेट एजाज़पटेल ने निकाली थी. 325 के जवाब में न्यूज़ीलैंड की पहली पारी 62 रन पर ही सिमट गई.टीम के लिए काइल जेमीसन ने सबसे ज्यादा 17 रन की पारी खेली. किवी टीम की पहली पारीमें भारतीय टीम के लिए अश्विन ने चार और सिराज ने तीन विकेट निकाले थे. दूसरी पारीमें 263 रन की लीड के बावजूद टीम इंडिया ने बल्लेबाजी की. इस पारी में टीम के लिएमयंक अग्रवाल ने 62, चेतेश्वर पुजारा और शुभमन गिल ने 47 रन की पारी खेली. टीम नेकुल 539 रन की बढ़त लेकर पारी घोषित कर दी. मैदान पर 540 रन के लक्ष्य का पीछा करनेउतरी न्यूज़ीलैंड को अश्विन ने शुरुआती झटके दिए. अश्विन ने टीम के तीन विकेटनिकाले और तीसरे दिन के खेल में ही न्यूज़ीलैंड की आधी टीम को पवेलियन भेजने मेंअहम रोल प्ले किया. मैच के चौथे दिन न्यूज़ीलैंड ने एक घंटे के अंदर बाकी बची पांचविकेट खो दिए और भारत ने 1-0 से ये सीरीज़ अपने नाम कर ली.