The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • Sports
  • IND vs NZ Arshdeep Singh talks about Asia Cup 2022 Trolls and Umran Malik before last ODI against New Zealand

Asia Cup 2022 में ट्रोल करने वालों को अर्शदीप सिंह ने शानदार जवाब दिया है

उमरान मलिक पर भी अर्शदीप ने कुछ कहा है.

Advertisement
Arshdeep Singh. Photo: File Photo
अर्शदीप सिंह. फोटो: File
pic
विपिन
29 नवंबर 2022 (अपडेटेड: 29 नवंबर 2022, 07:37 PM IST)
font-size
Small
Medium
Large
font-size
Small
Medium
Large
whatsapp share

भारतीय क्रिकेट टीम बुधवार 30 नवंबर को न्यूज़ीलैंड दौरे का आखिरी मुकाबला खेलेगी. क्राइस्टचर्च के मैदान पर तीन मैच की वनडे सीरीज़ का आखिरी वनडे खेला जाएगा. लेकिन आखिरी मुकाबले से पहले टीम इंडिया के तेज़ गेंदबाज़ अर्शदीप सिंह ने कहा है कि युवा पेसर उमरान मलिक के साथ उनकी बेहतरीन पार्टनरशिप बन रही है. इतना ही नहीं अर्शदीप ने ये भी कहा कि उमरान के रहते उन्हें गेंदबाज़ी करने में बहुत मदद मिलती है.

तीसरे वनडे से पहले प्री मैच कॉन्फ्रेंस में अर्शदीप सिंह ने उमरान पर बात करते हुए कहा,

Image embed

अर्शदीप से आगे ये भी पूछा गया कि वो अपनी अब तक की जर्नी के बारे में क्या सोचते हैं. इस पर उन्होंने कहा,

Image embed

एशिया कप 2022 में पाकिस्तान के खिलाफ़ कैच छोड़ने के बाद अर्शदीप की खूब आलोचना हुई थी. इस पर पहली बार खुलकर बात करते हुए अर्शदीप ने कहा है कि ये फैन्स का अधिकार है. क्योंकि वो उनसे प्यार करते हैं. एशिया कप 2022 में पाकिस्तान के खिलाफ़ पारी के 18वें ओवर में एक अहम कैच छोड़ने के बाद उन्हें खूब ट्रोल किया गया था. इस बारे में जब उनसे सवाल पूछा गया तो उन्होंने कहा,

Image embed

अर्शदीप सिंह ने भारत के लिए सात जुलाई को इंग्लैंड में T20 डेब्यू किया था. उसके बाद वो एशिया कप और T20 विश्वकप में भी टीम का हिस्सा रहे हैं. उन्होंने भारत के लिए कुल 21 T20 मुकाबलों में 33 विकेट चटकाए हैं. जबकि वनडे में उनका डेब्यू न्यूज़ीलैंड के खिलाफ़ हालिया सीरीज़ में हुआ है. 

रुतुराज ने मारे एक ओवर में सात छक्के!

Advertisement

Advertisement

()