भारत और न्यूज़ीलैंड के बीच खेले वानखेड़े में खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच केदूसरे दिन भारत ने किवी टीम पर 332 रन की कुल बढ़त हासिल कर ली है. जबकि उसके 10विकेट अब भी बाकी हैं. दिन के खेल में भारत की पहली पारी 325 रन पर सिमट गई. टीमइंडिया के सभी 10 विकेट लेकर एजाज़ पटेल ने कमाल कर दिया. भारत के 325 रन के जवाबमें मेहमान टीम महज़ 62 रन बनाकर ऑल-आउट हो गई. अश्विन-सिराज और गेंदबाज़ों के आगेकिवी टीम के एक बल्लेबाज़ की नहीं चली. भारतीय टीम ने दिन के खेल में बेहतरीन खेलदिखाया लेकिन शनिवार की चर्चा का केंद्र रहे एजाज़ पटेल. एजाज़ क्रिकेट इतिहास मेंएक पारी में 10 विकेट लेने वाले तीसरे गेंदबाज़ बन गए हैं. मैच के बाद 10 विकेटलेने पर अपनी बात रखते हुए एजाज़ पटेल ने कहा, ‘मेरे लिए ही नहीं बल्कि मेरे परिवारके लिए ये काफी खास मौका है. मेरे लिए दुर्भाग्य की बात ये है कि वो यहां कोरोना कीवजह से मौजूद नहीं है. ईमानदारी से कहूं तो ये मेरे लिए काफी विचित्र पल है. मुझेनहीं लगता कि आप कभी ये विश्वास करेंगे की आप ऐसा कुछ हासिल कर सकते हैं. इसलिएमेरे लिए करियर में ये करना बहुत स्पेशल है.’ 10 विकेट लेने वाले जिम लेकर, अनिलकुबंले वाली लिस्ट में आने पर एजाज़ बोले, ‘मुझे लगता है मैं बहुत लकी हूं. कायनातमेरे साथ थी कि मैं मुम्बई में ऐसा कुछ कर पाया. यहां जन्म लेना और यहां वापस आकरऐसा करना बहुत खास है. मैं कुंबले सर के साथ बहुत शानदार कंपनी में आ गया हूं.’इसके साथ ही एजाज़ ने 10 विकेट में से अपनी फेवरेट विकेट पर कहा, ‘सच कहूं तो कोईएक नहीं है. बस कुछ अच्छी लय में आने की कोशिश कर रहा हूं, ये लगातार करना है औरबल्लेबाजों से अच्छे सवाल पूछने हैं.’ #मैच में क्या चल रहा है? मैच की तरफ नज़रघुमाएं तो दूसरे दिन के खेल में भारतीय टीम 325 रन पर ऑल- आउट हो गई थी. भारतीय टीमके 10 विकेट एजाज़ पटेल ने निकाले. टीम इंडिया के लिए सबसे ज्यादा रन मयंक अग्रवालने 150, अक्षर पटेल ने 52 और शुभमन गिल ने 44 बनाए थे. 325 के बदले में न्यूज़ीलैंडकी पहली पारी 62 रन पर सिमट गई. उनकी टीम के लिए सबसे ज्यादा रन काइल जेमीसन ने 17और कप्तान टॉम लेथम ने 10 रन बनाए. भारत के लिए आर. अश्विन ने चार और मोहम्मद सिराजने तीन विकेट निकाले. दूसरे दिन के खेल में भारतीय टीम की दूसरी पारी भी शुरू होचुकी है. टीम के लिए इस बार ओपनिंग करने मयंक अग्रवाल के साथ चेतेश्वर पुजारा उतरेहैं. स्टम्पस होने तक दोनों खिलाड़ियों ने 21 ओवर में 69 रन बना लिए हैं.