Ind vs NZ के बीच खेले जा रहे है दूसरे टेस्ट मैच के दूसरे दिन का खेल शुरू हो गयाहै. दूसरे दिन की शुरुआत में ही एजाज़ पटेल ने कमाल की गेंदबाज़ी करते हुए भारत कोमुश्किल में डाल दिया. एजाज़ ने दिन की शुरुआत में ही दो विकेट झटके. जिसके बादभारतीय टीम जल्द ही सिमटती हुई दिखने लगी. लेकिन बीते दिन के स्टार मयंक अग्रवाल नेएक एंड संभालकर रखते हुए पहले सेशन में भारत को और ज़्यादा नुकसान नहीं होने दिया.दूसरे दिन के लंच तक मयंक अग्रवाल-अक्षर पटेल के साथ अब भी क्रीज पर मौजूद हैं. इनदोनों की मदद से भारत ने पहले दिन लंच तक छह विकेट खोकर 285 रन बना लिए हैं. मयंकअग्रवाल और अक्षर पटेल के बीच सातवें विकेट के लिए 61 रन की पार्टनरशिप हो गई है.ख़ैर, मयंक और अक्षर ने भारत के लिए कमाल किया लेकिन किवी टीम के स्टार तो एजाज़पटेल ही रहे. क्या कमाल की बोलिंग की और एक खास रिकॉर्ड भी अपने नाम कर लिया. एजाज़पटेल ने बनाया कौन सा रिकॉर्ड? वानखेडे क्रिकेट मैदान पर एजाज़ पटेल ने भारतीय टीमके ऊपरी क्रम के सभी छह बल्लेबाजों को पवेलियन भेजा है. जो कि एक खास रिकॉर्डहै. एजाज़ छह विकेट के साथ भारत में खेले जाने वाले टेस्ट मैच में शुरुआती सभी छहबल्लेबाजों को आउट करने वाले दूसरे विदेशी गेंदबाज़ बन गए हैं. एजाज़ ने पहले दिनके खेल में सभी चार विकेट चटकाए थे. जिसके बाद दूसरे दिन खेल में भी उन्होंने दोविकेट निकाले और ये कारनामा कर दिया. एजाज़ से पहले ये कारनामा इंग्लैंड के जॉनलीवर ने किया था. जॉन लीवर ने सालों पहले 1976 में दिल्ली में डेब्यू किया था. औरउस मैच में उन्होंने भारत के पहले छह बल्लेबाजों को पवेलियन भेजकर इतिहास रचा था.Ajaz Patel is only the second visiting bowler to take all of first six wicketsfalling in a Test innings in India.England's John Lever at Delhi in 1976 (on debut) is the only other. #INDvNZ#IndvsNZtest #INDvzNZ #NZvIND — Rajneesh Gupta (@rgcricket) December 4, 2021#मैच में क्या चल रहा है? मैच की बात करें तो भारतीय टीम ने वानखेडे में खेले जारहे दूसरे टेस्ट मैच के दूसरे दिन की शुरुआत 221 रन पर चार विकेट से की. टीम की तरफसे मयंक अग्रवाल (120 रन) के साथ ऋद्धिमान साहा (25 रन) मैदान पर उतरे. लेकिनशुरुआती ओवरों में ही कप्तान ने एजाज़ पटेल को ज़िम्मेदारी सौंपी और पहले ओवर मेंही एजाज़ ने भारत को मुश्किल में डाल दिया. उन्होंने पहले ऋद्धिमन साहा को 27 केस्कोर पर पवेलियन भेजा. अगली गेंद पर अश्विन को भी बोल्ड कर के भारतीय टीम को दोझटके दे दिए. लेकिन इन दो विकेट के बाद मयंक अग्रवाल ने अक्षर पटेल के साथ 61 रन कीपार्टनरशिप कर भारत को मुश्किल से निकाला.