The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • Sports
  • IND vs NZ 3rd T20I Virat Kohli lauds Shubman Gill for record breaking T20I hundred

सब तारीफ कर रहे हैं लेकिन विराट कोहली ने शुभमन गिल को बड़ी ज़िम्मेदारी दे दी!

विराट ने इंस्टा स्टोरी में क्या लिखा?

Advertisement
Virat Kohli_Shubman Gill_Team India. Photo: PTI
विराट कोहली, शुभमन गिल. Photo: PTI
pic
विपिन
2 फ़रवरी 2023 (अपडेटेड: 2 फ़रवरी 2023, 07:45 PM IST)
font-size
Small
Medium
Large
font-size
Small
Medium
Large
whatsapp share

पूर्व भारतीय कप्तान विराट कोहली ने शुभमन गिल को टीम इंडिया का भविष्य का स्टार बताया है. 01 फरवरी को अहमदाबाद के नरेन्द्र मोदी क्रिकेट स्टेडियम में शुभमन की 126 रन की पारी के बाद विराट कोहली ने इंस्टा पर स्टोरी लगाकर शुभमन के बारे में कुछ लिखा है.

बुधवार को न्यूज़ीलैंड के खिलाफ़ शुभमन गिल ने भारत के लिए विराट कोहली के T20I के सबसे बड़े स्कोर के रिकॉर्ड को तोड़कर रिकॉर्ड बनाया है. इसके साथ ही शुभमन पांचवें ऐसे भारतीय बल्लेबाज़ बन गए हैं. जिन्होंने क्रिकेट के हर फॉर्मेट में शतक बनाया है. इस लिस्ट में शुभमन से आगे सुरेश रैना, रोहित शर्मा, केएल राहुल और विराट कोहली हैं.

शुभमन की ये शानदार पारी देख. विराट कोहली ने अपने इंस्टाग्राम पर एक स्टोरी लगाई. इसमें उन्होंने शुभमन के साथ एक पुराने मैच की तस्वीर शेयर की और लिखा,

Embed

Image embed

यानी विराट ने साफ कहा कि शुभमन गिल, इंडियन टीम का फ्यूचर हैं. वैसे सिर्फ विराट ही नहीं वर्ल्ड क्रिकेट के बड़े-बड़े दिग्गज शुभमन को इंडियन फ्यूचर स्टार मान रहे हैं.

शुभमन गिल इन दिनों इतनी लाजवाब फॉर्म में हैं कि वो जब भी मैदान पर उतरते हैं, तो कोई ना कोई रिकॉर्ड बना ही जाते हैं. हाल में श्रीलंका के खिलाफ़ वनडे सीरीज़ में शुभमन को ईशान की जगह प्लेइंग में चुना गया था. जहां उन्होंने कप्तान रोहित के साथ पारी की शुरुआत की. उस सीरीज़ में उन्होंने शतक बनाया. और फिर न्यूज़ीलैंड के खिलाफ़ वनडे सीरीज़ में उन्होंने दोहरा शतक लगा दिया. शुभमन जिस भी फॉर्मेट में खेल रहे हैं. वहां रिकॉर्ड्स बन रहे हैं.

शुभमन गिल के इंटरनेशनल क्रिकेट के आंकड़ों की बात करें तो उन्होंने भारत के लिए 13 टेस्ट, 21 वनडे और छह T20 मुकाबले खेले हैं. टेस्ट में शुभमन ने 32 की औसत से 736 रन बनाए हैं. जिसमें एक शतक और चार अर्धशतक शामिल हैं. वनडे में शुभमन ने 73.76 की औसत से 1254 रन बनाए हैं. वनडे में उनके नाम चार शतक और पांच अर्धशतक हैं. वहीं अगर बात T20I की करें तो शुभमन ने इस फॉर्मेट में 40.40 की औसत से 202 रन बनाए हैं. जिसमें एक शतक शामिल है. 

वीडियो: हार्दिक पंड्या, शुभमन गिल के अलावा IndvsNZ मैच की ये तीन बातें जानते हैं!

Advertisement

Advertisement

()