टीम इंडिया के सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा (Rohit Sharma) का शानदार प्रदर्शन जारीहै. रोहित ने लगातार दूसरे T20I मैच में में पचासा जड़ दिया है. और पचासा लगाते हीहिटमैन रोहित शर्मा ने विराट कोहली का बड़ा रिकॉर्ड तोड़ दिया है. T20I में सबसेज्यादा 50 प्लस स्कोर करने के मामले में रोहित ने कोहली को पीछे छोड़ दिया है. विराटकोहली ने 87 T20I पारियों में अब तक 29 बार 50 प्लस स्कोर किया है. जबकि रोहितशर्मा ने 111 T20I पारियों में कुल 30 बार फिफ्टी प्लस स्कोर कर लिया है. जिसमें 26अर्धशतक और चार शतक भी शामिल हैं.26th T20I Fifty for @ImRo45 #QuickByte: Rohit Sharma with 30 scores of over 50,has the most number of 50+ scores in T20Is. He surpassed Virat Kohli's tally of29.Live blog: https://t.co/Jk531guOsL#INDvsNZ pic.twitter.com/9RsZ68gc7v —Cricket.com (@weRcricket) November 21, 2021 बता दें कि न्यूज़ीलैंड के खिलाफ तीसरेT20I मैच में रोहित ने 31 गेंदों में 56 रन की पारी खेली थी. इस दौरान उन्होंनेपांच चौके और तीन छक्के लगाए. इतना ही नहीं, छक्कों के मामले में भी रोहित ने एकस्पेशल क्लब में एंट्री मारी है. दरअसल, हिटमैन ऐसे सिर्फ दूसरे बल्लेबाज़ बने हैं.जिन्होंने T20I क्रिकेट में 150 छक्के लगाए हैं. उनसे पहले न्यूज़ीलैंड के ही ओपनरबल्लेबाज मार्टिन गप्टिल ने 150 छक्के मारने का कारनामा किया था.Rohit Sharma is now the first player with: ✔️50+ sixes in Tests ✔️100+ sixes inODIs ✔️150+ sixes in T20IsRohit becomes the second player after Martin Guptill to reach 150 T20Isixes.#INDvNZ — Kausthub Gudipati (@kaustats) November 21, 2021 जानकारी के लिएबता दें कि रोहित दुनिया के एकमात्र ऐसे बल्लेबाज हैं. जिन्होंने टेस्ट में 50प्लस, वनडे में 100 प्लस और T20I में 150 प्लस छक्के लगाए हैं. इसके अलावा बतौरकप्तान रोहित का ये न्यूज़ीलैंड के खिलाफ चौथा T20I अर्धशतक भी रह. इस मामले मेंरोहित के साथ केन विलियमसन संयुक्त रूप से पहले नंबर पर काबिज हैं. बतौर कप्तानविलियमसन ने भी पाकिस्तान के खिलाफ T20I में चार बार फिफ्टी प्लस स्कोर किया है.भारत और न्यूज़ीलैंड मैच में रोहित शर्मा ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने काफैसला किया. टीम के लिए बल्लेबाज़ी की शुरुआत रोहित शर्मा के साथ ईशान किशन ने की.दोनों खिलाड़ियों के बीच 69 रन की साझेदारी हुई. रोहित शर्मा के 56 और दीपक चाहर के8 गेंद में 21 रन की पारी की बदौलत टीम इंडिया ने 20 ओवर्स में 184 रन बनाए.✅3/3 wins for #TeamIndia against #OneFamily #INDvNZ @ImRo45 @RishabhPant17@HarshalPatel23 @BCCI pic.twitter.com/Bj0WWPPGad — Mumbai Indians (@mipaltan)November 21, 2021 मैदान पर 185 रन का लक्ष्य लेकर उतरी न्यूज़ीलैंड को शुरुआत मेंही झटके लगने शुरु हो गए. अक्षर पटेल ने लगातार अंतराल पर न्यूज़ीलैंड की शुरुआतीतीन विकेट निकाल दिए. इसके बाद मार्टिन गुप्टिल 51 और टिम साइफर्ट 17 के बीच छोटीसाझेदारी ज़रूर हुई लेकिन वो भी जल्दी ही टूट गई. इन दोनों ही खिलाड़ियों ने टीम केलिए सबसे ज्यादा रन भी बनाए. 17.2 ओवर में टीम 111 रन पर ऑल-आउट हो गई.