भारत और न्यूज़ीलैंड के बीच मुंबई में खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच के पहले दिनमयंक अग्रवाल या फिर विराट कोहली सबसे ज़्यादा चर्चा में रहे. मयंक अग्रवाल अपनेनॉट-आउट शतक के लिए. जबकि विराट कोहली शून्य पर विवादास्पद तरीक से आउट होकर लौटनेकी वजह से. हालांकि इसके अलावा एक और वजह है जिसके लिए विराट कोहली की चर्चा हो रहीहै. विराट कोहली घरेलू टेस्ट में और इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज़्यादा बार शून्यपर आउट होने वाले भारतीय कप्तान बन गए हैं. # विराट का अनचाहा रिकॉर्ड भारतीय पारीके 30वें ओवर में आउट होते ही विराट कोहली घर में टेस्ट में सबसे ज्यादा बार शून्यपर आउट होने वाले कप्तान बन गए हैं. घरेलू मैदान पर ये विराट कोहली का छठा शून्य कास्कोर है. इस लिस्ट में उन्होंने मंसूर अली खां पटौदी को पीछे छोड़ा है. नवाब मंसूरअली खां पटौदी पांच बार बतौर कप्तान घर में शून्य पर आउट हुए थे. इन दोनों के बादघरेलू टेस्ट में शून्य पर आउट होने वाले कप्तानों की लिस्ट में एम एस धोनी और कपिलदेव का नंबर आता है. दोनों ही तीन-तीन बार शून्य पर आउट हुए हैं. Most ducks by Indian captains at home:- In Test cricket: 6* - Virat Kohli 5 -MAK Pataudi 3 - MS Dhoni, Kapil DevIn international cricket: 10* - Virat Kohli 5 - MAK Pataudi 4 - MS Dhoni, SouravGanguly#INDvNZ — Kausthub Gudipati (@kaustats) December 3, 2021 बतौर कप्तानइंटरनेशनल क्रिकेट में ओवरऑल बात की जाए तो यहां भी विराट कोहली सबसे ज़्यादा बारशून्य के स्कोर पर आउट हुए हैं. इंटरनेशनल क्रिकेट में तो विराट 10 बार बिना खाताखोले लौटे हैं. इस लिस्ट में भी उनके बाद मंसूर अली खां पटौदी का नंबर है. जो किपांच बार शून्य पर आउट हुए हैं. जबकि तीसरे नंबर पर एम एस धोनी और सौरव गांगुलीमौजूद हैं. भारत के ये दोनों सफल कप्तान भी चार-चार बार आउट हुए हैं. यानि के भलेही ये रिकॉर्ड शून्य का हो लेकिन इसमें शामिल एक से एक लिजेंड्री कप्तान हैं. #मैच में क्या चल रहा है? भारत और न्यूज़ीलैंड के बीच खेला जा रहा दूसरा टेस्टगीले मैदान की वजह से देरी से शुरू हुआ. भारतीय कप्तान विराट कोहली ने इस मुकाबलेमें बतौर कप्तान वापसी की और टॉस जीतकर पहले बल्लेबाज़ी का फैसला लिया. भारत के लिएमयंक अग्रवाल और शुभमन गिल की जोड़ी मैदान पर उतरी. दोनों ने पहले विकेट के लिएकिवी गेंदबाज़ों को खूब परेशान किया. मयंक के साथ मिलकर शुभमन ने 80 रनों कीसाझेदारी की. इसके बाद शुभमन(44 रन) अपना विकेट गंवा बैठे. देखते ही देखते इसीस्कोर पर पहले चेतेश्वर पुजारा(0 रन) और फिर कप्तान विराट कोहली(0 रन) भी अपनाविकेट दे बैठे. इन दोनों के विकेट के बाद मयंक अग्रवाल ने श्रेयस अय्यर के साथपार्टनरशिप की. लेकिन चाय के बाद अय्यर(18 रन) भी आउट हो गए. अय्यर ने मयंक अग्रवालके साथ 80 रनों की पार्टनरशिप की और 160 के स्कोर पर चौथा विकेट गिरने के बाद मयंकअग्रवाल(25 रन) ने ऋद्धिमन साहा के साथ मिलकर और कोई विकेट नहीं गिरने दिया. मयंकअग्रवाल ने बेमिसाल बैटिंग की और दो साल बाद अपने टेस्ट करियर का चौथा टेस्ट शतकपूरा किया. पहले दिन का खेल खत्म होने तक भारत का स्कोर 221/4 रन हो गया है.