भारत और न्यूज़ीलैंड के बीच खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच के पहले दिन मयंक अग्रवालका जलवा रहा. मयंक अग्रवाल ने लगभग दो साल बाद टेस्ट क्रिकेट में शतक बनाया औरभारतीय पारी को ढहने से रोका. पहले दिन के खेल में भारत ने चार विकेट गंवाकर 221 रनबनाए. भारत के चारों विकेट स्पिनर एजाज़ पटेल के नाम रहे. भारत 221 रनों तक पहुंचा.जिसमें भारत की ओपनिंग जोड़ी का अहम योगदान रहा. मयंक अग्रवाल के साथ मिलकर शुभमनगिल ने भारत को 80 रनों की शुरुआत दी. बाद में श्रेयस अय्यर और ऋद्धिमन साहा ने भीअहम पारियां खेल टीम इंडिया के लिए पहले दिन का खेल खत्म किया. पहले दिन के खेल केबाद शुभमन गिल ने आकर मयंक अग्रवाल की पारी की तारीफ की. साथ ही टीम के प्रदर्शन परभी बात की. शुभमन ने कहा कि मयंक की ये पारी यादगार है. शुभमन गिल ने अपने साथीमयंक अग्रवाल के शतक पर कहा, ''ये एक बेहतरीन पारी थी, उन्होंने पहले मैच मेंज्यादा रन नहीं बनाए. उन्होंने मैदान में आकर एक दृढ़ और शानदार पारी खेली. वो दिनमें 250 गेंदें खेलने में कामयाब रहे और नॉट-आउट लौटे जो कि कमाल है.'' मयंक कीतारीफ के बाद शुभमन गिल ने अपनी पारी का भी ज़िक्र किया. उन्होंने बताया कि आखिरक्यों वो एक बड़ी पारी नहीं खेल पा रहे. शुभमन ने कहा, ''मैं अच्छी बल्लेबाज़ी कररहा था. मेरे पास मौका था कि मैं बड़ी पारी खेलकर जाउं. लेकिन बदकिस्मती से मैं येमौका गंवा बैठा. बदकिस्मती से पिछले 10 मैचों में मैं शतक नहीं बना पाया हूं. लेकिनये मेरी एकाग्रता की कमी की वजह से नहीं है.'' शुभमन ने विकेट किस तरह से खेल रहीहै. इस पर भी बात की. उन्होंने बताया, ''इस विकेट पर पेसर्स के लिए तो नहीं लेकिनहां स्पिनर्स के लिए अच्छी मदद है. कुछ गेंदें टर्न कर रहीं थीं. लेकिन जैसे-जैसेमैच आगे बढ़ेगा विकेट थोड़ा सेटल हो जाएगा. हालांकि गेंद की लाइन में खेलना बेहदज़रूरी है.'' भारतीय टीम मुंबई टेस्ट मैच के पहले दिन बेहतर स्थिति में दिख रही है.मैच के दूसरे दिन अगर मयंक अग्रवाल और ऋद्धिमन साहा अच्छी बल्लेबाज़ी करते हैं तोभारत मज़बूत स्थिति में पहुंच जाएगा. दिन का खेल खत्म होते वक्त मयंक अग्रवाल 120जबकि ऋद्धिमन साहा 25 रन बनाकर नाबाद हैं.