न्यूज़ीलैंड के ऑलराउंडर डेरिल मिचेल ने मयंक अग्रवाल की जमकर तारीफ की है. डेरिलमिचेल ने कहा है कि मयंक अग्रवाल ने वानखेड़े में जिस तरह बल्लेबाज़ी की वोकाबिल-ए-तारीफ़ है. उन्होंने हमारे स्पिनर्स पर दबाव बनाया. और एक टेम्पलेट सेटकिया कि स्पिन फ्रेंडली पिच पर दरअसल खेला कैसे जाता है. गौरतलब है कि मयंक अग्रवालने मुंबई टेस्ट की दोनों पारियों में फिफ्टी प्लस स्कोर किया. पहली पारी में शानदार150 रन बनाए. इसके बाद दूसरी पारी में 62 रन बनाए. शतक बनाने का मौका था. लेकिनएजाज़ पटेल ने विकेट निकालकर मयंक (Mayank Agarwal) की उम्मीदों पर पानी फेर दिया.मयंक पूरे मैच के दौरान एजाज़ पटेल, विलियम समरविल और रचिन रविन्द्र की स्पिन तिकड़ीके सामने काफी सहज दिखे. और बढ़िया बल्लेबाज़ी करते हुए साथी खिलाड़ी के साथ अच्छीसाझेदारी भी की.Daryl Mitchell's excellent stand has ended on 60. He hit Axar for a big SIXbefore looking to repeat the dose, only to find the cover sweeper.Follow play live in NZ on @skysportnz & @SENZ_Radio Live scoring |https://t.co/tKeqyLOL9D #INDvNZ pic.twitter.com/ZtU2S1bG7S — BLACKCAPS(@BLACKCAPS) December 5, 2021 इसके बाद भारतीय गेंदबाजों ने बाकी का काम पूरा करदिया. न्यूज़ीलैंड की पहली पारी सिर्फ 62 रन पर ही सिमट गई. हालांकि, दूसरी पारी मेंन्यूज़ीलैंड की तरफ से डेरिल मिचेल ने अच्छी बल्लेबाजी की. 92 गेंदों का सामना करतेहुए 60 रन बनाए और अक्षर पटेल के हाथों कैच आउट हुए. चौथे दिन का खेल खत्म होने केबाद मिचेल ने कहा, 'मयंक अग्रवाल ने दोनों पारियों में जिस तरह बल्लेबाज़ी की. वोकमाल था. उन्होंने हमारे स्पिनर्स पर दबाव बनाया. और एक टेम्पलेट सेट किया कि स्पिनफ्रेंडली पिच पर कैसे खेला जाता है. निजी तौर पर मैंने भी मयंक के टेम्पलेट कोअपनाया. और उसी की तरह बल्लेबाजी करने की कोशिश की. काफी चैलेंजिंग पिच है. गेंदकाफी ज्यादा घूम रही थी. लेकिन एक अच्छी साझेदारी हुई. हम लोगों को बस एक रास्ताढूंढने की जरूरत थी. अपनी स्ट्रेंथ के साथ खेलने की जरूरत थी. ताकि विपक्षीगेंदबाजों पर दबाव बनाया जा सके. आज मैदान पर वक्त बिताना अच्छा लगा.' बता दें किचौथे दिन का खेल खत्म होने तक न्यूज़ीलैंड ने पांच विकेट खोकर 140 रन बना लिए हैं.क्रीज पर रचिन रविन्द्र और हेनरी निकल्स टिके हुए हैं. हेनरी निकल्स 36 रन बनाकरखेल रहे हैं. जबकि रचिन रविन्द्र दो रन बनाकर निकल्स का साथ दे रहे हैं. भारत कीतरफ से आर अश्विन ने तीन और अक्षर पटेल ने एक विकेट चटकाया. न्यूज़ीलैंड को अगरवानखेड़े फतह करना है तो 400 रन बनाने होंगे.