न्यूज़ीलैंड के स्पिनर एजाज़ पटेल ने इतिहास रच दिया है. मुंबई के वानखेड़े स्टेडियममें खेले जा रहे दूसरे टेस्ट के दूसरे दिन एजाज़ ने भारत के खिलाफ एक पारी में 10विकेट हासिल किये. और ये कारनामा करने वाले वह विश्व के सिर्फ तीसरे गेंदबाज बन गए.एजाज़ पटेल से पहले इंग्लैंड के जिम लेकर और भारत के अनिल कुंबले ने एक पारी में दसविकेट लेने का कारनामा किया था. गौर हो, साल 1956 में जिम लेकर ने ऑस्ट्रेलिया केखिलाफ एक पारी में सभी दस विकेट झटके थे. जबकि दूसरी पारी में उन्होंने 9 विकेटहासिल किये थे. मैच में कुल 19 विकेट. किसी भी गेंदबाज का ये अब तक का बेस्ट बोलिंगफिगर है. इसके बाद साल 1999 में अनिल कुंबले ने पाकिस्तान के खिलाफ एक पारी में दसविकेट झटके थे. और अब साल 2021 में एजाज़ पटेल ने 10 विकेट लेकर रिकॉर्ड बुक मेंहमेशा के लिए अपना नाम दर्ज करवा लिया है. #Record Breaker Ajaz Patel बता दें किभारत में भारत के खिलाफ किसी विदेशी स्पिनर का ये बेस्ट प्रदर्शन भी है. इतना हीनहीं, एजाज़ पटेल का 10 विकेट किसी किवी गेंदबाज का सबसे बेस्ट बोलिंग फिगर है. इसमामले में उन्होंने महान ऑलराउंडर सर रिचर्ड हैडली को भी पीछे छोड़ दिया है.जिन्होंने एक पारी में 52 रन देकर नौ विकेट झटके थे. एजाज़ पटेल के कीर्तिमान परक्रिकेट जगत के कई पूर्व खिलाड़ियों ने उनकी तारीफ में कसीदे पढ़े हैं. 10 विकेटलेने का कारनामा करने वाले लिजेंड्री स्पिनर अनिल कुंबले ने ट्विटर का सहारा लेतेहुए लिखा, 'वेलकम टू द क्लब एजाज़. बढ़िया गेंदबाजी की. मैच के पहले और दूसरे दिन इसउपलब्धि को हासिल करने के लिए स्पेशल एफर्ट की ज़रूरत होती है. Welcome to the club #AjazPatel#Perfect10 Well bowled! A special effort toachieve it on Day1 & 2 of a test match. #INDvzNZ— Anil Kumble (@anilkumble1074) December 4, 2021 टीम इंडिया के पूर्व तेज़गेंदबाज़ आरपी सिंह भी एजाज़ पटेल की गेंदबाजी से खूब प्रभावित हुए. एजाज़ की इसउपलब्धि पर उन्होंने कहा, '10 बटा 10. एक पारी में एजाज़ पटेल को फुल मार्क्स. जिमलेकर और अनिल कुंबले के बाद एजाज़ पटेल ने एक पारी में सभी दस विकेट झटके. शानदारदिन.'🔟/🔟 Ajaz Patel full marks in one innings! After Jim Laker and Anil Kumble,#AjazPatel Patel to take all ten wickets in a Test innings! #INDvNZ Great day !— R P Singh रुद्र प्रताप सिंह (@rpsingh) December 4, 2021 वहीं पूर्व ऑलराउंडरइरफान पठान ने मज़ाकिया लहज़े में एजाज़ की तारीफ करते हुए लिखा, 'प्लीज किसी भीभारतीय को अन्य देश जाने न दें. और अच्छी बात ये होगी कि उनसे पूछे भी न. दस कादम.'Please don’t let any Indian go to any other country, best don’t even ask them.Dus ka dum 😳 #AjazPatel— Irfan Pathan (@IrfanPathan) December 4, 2021 इन स्टार्स के अलावा भारत के पूर्वसलामी बल्लेबाज़ वसीम जाफर ने कू एप पर एजाज़ पटेल की तस्वीर शेयर करते हुए लिखा,'अद्भुत अविश्वसनीय अकल्पनीय. 'Koo Appअद्भुत अविश्वसनीय अकल्पनीय!!! #AjazPatel #INDvNZView attached media content- Wasim Jaffer (@WasimJaffer14) 4 Dec 2021भारत के पूर्व स्पिनर प्रज्ञान ओझा ने भी एजाज़ पटेल की इस बड़ी उपलब्धि पर उन्हेंबधाई दी. और लिखा, 'आउटस्टैन्डिंग. ये एक चैम्पियन एफ़र्ट है. ऐसी अचीवमेंट दुर्लभहै. टेस्ट क्रिकेट इतिहास में ऐसा करने वाले एजाज़ सिर्फ तीसरे गेंदबाज हैं. 'Koo AppOUTSTANDING #AjazPatel! It’s a champion effort…these achievements are rare, justthe third bowler to do so in the history of test cricket. #INDvzNZ- Pragyan Ojha (@pragyanojha) 4 Dec 2021बता दें कि एजाज़ पटेल की शानदार गेंदबाजी की वजह से भारत पहली पारी में 325 रन हीबना सका. इसके बाद न्यूज़ीलैंड टीम बल्लेबाजी करने उतरी. और भारतीय गेंदबाजों नेजबरदस्त पलटवार करते हुए मेहमान टीम को सिर्फ 62 रन पर ढेर कर दिया. टीम की तरफ सेअश्विन ने चार, सिराज ने तीन, अक्षर पटेल ने दो और जयंत यादव ने एक विकेट हासिलकिया. हालांकि कप्तान कोहली ने न्यूज़ीलैंड को फॉलो-ऑन नहीं दिया. टीम इंडियाबल्लेबाज़ी करने उतरी. दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक भारत ने बिना विकेट गंवाए 69रन बना लिए हैं और पहली पारी के आधार पर 332 रन की बढ़त हासिल कर ली है.