IND-NZ दूसरा वनडे देखने का प्लान बना रहे हैं तो पहले ये जान लें!
क्या दूसरा वनडे धुलेगा?

भारत-न्यूज़ीलैंड T20 सीरीज़ 2022 में बारिश ने मेज़बान किवी टीम का काम खराब किया. अब वनडे में बारिश टीम इंडिया का काम बिगाड़ती नज़र आ रही है. दरअसल T20 सीरीज़ में न्यूज़ीलैंड की टीम सीरीज़ में पिछड़ी थी. वहीं वनडे में भारतीय टीम पिछड़ गई है. भारत और न्यूज़ीलैंड के बीच हैमिल्टन के सेडोन पार्क में तीन मैच की वनडे सीरीज़ का दूसरा मैच खेला जाना है. लेकिन मौसम विभाग की मानें तो मैच में बारिश दोनों टीम्स को परेशान कर सकती है. यानि मैच के दिन हैमिल्टन में बारिश की होने की पूरी संभावना बनी हुई है.
एक्यू वेदर की रिपोर्ट के मुताबिक रविवार 27 नवंबर के दिन हैमिल्टन में बारिश की संभावना 97% है. जबकि भारी बारिश की संभावना 19 प्रतिशत है. दूसरे वनडे के दौरान पूरा दिन बादल छाए रहेंगे. ऐसे में दिन में लगभग चार घंटे तक बारिश की संभावना जताई जा रही है. जिसकी वजह से 50 ओवर के मैच में कुछ ओवर्स की कटौती भी की जा सकती है.
अगर बारिश की वजह से मैच में कुछ भी इधर-उधर हुआ तो टीम इंडिया इस सीरीज़ में पिछड़ सकती है. क्योंकि न्यूज़ीलैंड ने ऑकलैंड में सीरीज़ का पहला वनडे जीतकर भारत को सीरीज़ में 1-0 से पिछड़ दिया है. ऐसे में दूसरा वनडा रद्द हुआ या बारिश के चलते कोई भी रुकावट आई और मैच का नतीजा नहीं निकल सका तो फिर भारत सीरीज़ नहीं जीत पाएगा. क्योंकि इसके बाद आखिरी मैच जीतकर भी भारत सीरीज़ में 1-1 की बराबरी पर ही आ सकेगा.
आखिरी मैच ना होने की या भारत के हारने की स्थिति में तो वो सीरीज़ हार भी सकता है. ऐसे में हम यही उम्मीद करेंगे कि दूसरा वनडे पूरा हो सके और भारत के लिए सीरीज़ जीत का रास्ता खुला रहे. क्योंकि न्यूज़ीलैंड की टीम ने T20 सीरीज़ भी कुछ इन्हीं तरह के समीकरणों के चलते गंवाई थी. मेज़बान बारिश के कारण आखिरी मैच जीतते-जीतते चूक गए और सीरीज़ गंवा बैठे थे.
ये सारी स्थिति वनडे सीरीज़ में भारत के लिए इसलिए बन रही है. क्योंकि टीम इंडिया पहला वनडे हार गई है. ऑकलैंड के मैदान पर दोनों टीम्स के फैन्स को पूरा मैच देखने को मिला था. जिसमें भारत ने पहले पूरे 50 ओवर बैटिंग की और स्कोरबोर्ड पर 306 रन लगाए. इस मुकाबले में इंडियन बैटिंग लाइनअप के हर बल्लेबाज़ को पूरा मौका मिला. कप्तान धवन, शुभमन गिल और श्रेयस अय्यर ने अर्धशतक जमाए. लेकिन इसके बाद टॉम लेथम के शतक और किवी कप्तान केन विलियमसन की पारी के चलते भारत ये मुकाबला हार गया.
कप्तान रोहित शर्मा के कोच ने क्या नसीहत दी है?

.webp?width=60)

