बारिश के बाद मैच में देरी हुई तो मैदान सुखाने वाली गाड़ी में क्यों पहुंच गए सूर्या?
सूर्यकुमार यादव 34 रन बनाकर खेल रहे हैं.
.webp?width=210)
भारत और न्यूज़ीलैंड के बीच हैमिल्टन में खेला गया दूसरा वनडे बारिश के कारण रद्द हो गया है. मैच शुरू होने बाद लगभग साढ़े पांच घंटे तक बारिश ने क्रिकेट फैन्स को परेशान किया. मैच की शुरुआत में बारिश के चलते मैच में देरी हुई, फिर भारत ने शुरुआती पांच ओवर के अंदर 22 रन बनाए ही थे कि बारिश शुरू हो गई. इसके बाद बारिश रुकने के लिए लंबा इंतज़ार किया गया और बारिश रुकी तो मैच फिर से 29 ओवर का तय करके शुरू किया गया. लेकिन 12.5 ओवर के बाद ही फिर से बारिश शुरू हो गई और मैच को फिर रोक दिया गया.
इस दौरान मैदान से एक ऐसी तस्वीर सामने आई. जो बताती है कि मैदान पर मौजूद खिलाड़ी भी बारिश के वक्त मैच खेलने के लिए कितने बेसब्र होते हैं. दरअसल बारिश रुकते ही ग्राउंड्समैन हैमिल्टन के मैदान को सुखाने की कोशिश में लगे थे. तभी सूर्यकुमार यादव मैदान पर पहुंचे और मैदान से पानी निकालने वाली सुपर-सोपर वाली गाड़ी में जाकर बैठ गए. इस दौरान वो उस गाड़ी को चला रहे शख्स से बातें करने लगे. तभी एक ग्राउंडमैन आया और कोई औजार सूर्या को देकर चला गया.
सूर्या के इस वीडियो को खुद मेज़बान टीम ब्लैककैप्स के ट्विटर हैंडल से शेयर किया गया है. जिसे शेयर करते हुए किवी टीम ने लिखा,
भारतीय क्रिकेट टीम ने बारिश के चलते मैच रुकने तक 12.5 ओवर में एक विकेट खोकर 89 रन बनाए थे. मैच रद्द होने से पहले सूर्या ने 25 गेंदों में अपने आतिशी अंदाज़ के साथ तीन छक्के और दो चौके लगाकर 34 रन बनाए थे. वहीं दूसरे छोर पर शुभमान गिल 42 गेंदों में 45 रन बनाकर डटे हुए थे.
इस मुकाबले के रद्द होने के साथ ये तय हो गया है कि न्यूज़ीलैंड की टीम अब वनडे सीरीज़ नहीं गंवाएगी. क्योंकि भारत तीन मैच की वनडे सीरीज़ का पहला मैच हार गया था. अब दूसरा मैच रद्द होने पर न्यूज़ीलैंड सीरीज़ में 1-0 से आगे है. ऐसे में अगर टीम इंडिया आखिरी मैच जीतती भी है तो वो सीरीज़ बराबर ही कर पाएगी.
दूसरे वनडे में बारिश से पहले टीम इंडिया के प्लेइंग इलेवन को लेकर भी ढेर सारी चर्चाएं हुईं. संजू सैमसन को एक बार फिर एक मैच के बाद ही प्लेइंग इलेवन से बाहर कर दिया गया. जिसके बाद से सोशल मीडिया पर उनके फैन्स लगातार टीम इंडिया की आलोचना कर रहे हैं.
रोहित शर्मा के बचपन के कोच दिनेश लाड ने क्या नसीहत दी?

.webp?width=60)

