भारत और न्यूज़ीलैंड (IND vs NZ) के बीच कानपुर में पहला टेस्ट मैच खेला जा रहा है.टेस्ट मैच के दूसरे दिन का खेल खत्म हो गया है. भारत के पहली पारी के 345 रनों केजवाब में न्यूज़ीलैंड टीम ने दिन का खेल खत्म होने तक 129 रन बना लिए हैं. वो भीबिना कोई विकेट गंवाए. क्रीज पर न्यूज़ीलैंड के ओपनर्स विल यंग और टॉम लेथम खूंटागाड़े हुए हैं. विल यंग 180 गेंदों में 12 चौकों की मदद से 75 रन बनाकर खेल रहे हैं.जबकि टॉम लेथम 165 गेंदों में चार चौकों की मदद से 50 रन बनाकर खेल रहे हैं. दूसरेदिन क्या हुआ: इससे पहले टीम इंडिया ने अपने पहले दिन के स्कोर 258 रन से आगे खेलनाशुरू किया. रविन्द्र जडेजा 50 रन के स्कोर में एक भी रन नहीं जोड़ पाए और आउट हुए.जबकि श्रेयस अय्यर (75) ने अपनी पारी को आगे बढ़ाते हुए शानदार शतक लगाया. टेस्टडेब्यू पर शतक लगाने वाले वह भारत के 16वें क्रिकेटर बन गए. अय्यर 105 रन बनाकर आउटहुए. निचले क्रम में आर अश्विन ने 38 रन का योगदान दिया. इस तरह भारत की पहली पारी345 रनों तक पहुंच सकी. न्यूज़ीलैंड की तरफ से अनुभवी तेज़ गेंदबाज टिम साउदी नेसबसे अधिक पांच विकेट हासिल किये. एजाज़ पटेल ने दो और काइल जेमिसन ने तीन विकेटचटकाए. भारत और न्यूज़ीलैंड के बीच दूसरा दिन रोमांच और रिकॉर्ड से भरा रहा. दोनोंटीमों के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया. श्रेयस अय्यर ने शतक लगाकर कई बड़ीउपलब्धि हासिल की. तो न्यूज़ीलैंड की सलामी जोड़ी ने खूंटा गाड़कर भारत को जबरदस्तजवाब दिया. लिहाजा, पूरे दिन ट्विटर पर मैच को लेकर खूब चर्चा हुई. खिलाड़ी ट्रेंडभी हुए. इसी सिलसिले में हम आपको बताते हैं चार सबसे ख़ास हैशटैग के बारे में, जोदिन में ट्रेंड किए. #Will Young अगर दूसरे दिन का पहला सेशन श्रेयस अय्यर के नामरहा. तो तीसरा सेशन विल यंग के नाम रहा. अश्विन, जडेजा और अक्षर पटेल की तिकड़ी केसामने इस बल्लेबाज़ ने अपनी बल्लेबाज़ी से सभी का दिल जीत लिया. कहा जाता है किअटैक ही सबसे बढ़िया डिफेंस है. अश्विन, जडेजा और अक्षर पटेल के साथ-साथ ईशांत औरउमेश को भी विल यंग ने अच्छे से टैकल किया. 75 रन बनाए और 12 चौके लगाए. इसमेंअच्छी बात ये रही कि नाबाद पवेलियन भी लौटे. विल यंग की बल्लेबाजी से भारतीय फैन्सभी प्रभावित हुए. एक यूजर ने विल यंग के लिए लिखा, 'विल यंग की बल्लेबाजी सेइम्प्रेस्ड हूं. रॉस टेलर की जगह विल यंग अच्छी रिप्लेसमेंट हो सकते हैं. एक बार वहसंन्यास लें तो टॉप-4 में डेवोन कॉन्वे, टॉम लेथम, केन विलियमसन और विल यंग होंगे.अगर केन विलियमसन को नंबर चार पर बल्लेबाजी की ज़रूरत हो तो वह विल यंग को नंबर 3पर प्रमोट किया जा सकता है.'Impressed with Will Young. He can be an ideal replacement for Taylor, once heretires with Conway, Latham, Williamson & Will Young in the top 4. If Williamsonneeds to bat at 4 then promote Will Young at 3.— Bhawana (@bhawnakohli5) November 26, 2021 #Iyer श्रेयस अय्यर को तो ट्रेंड होनाही था. आख़िरकार उन्होंने शतक जो मारा है. श्रेयस अय्यर ने अपने डेब्यू टेस्ट मेंशतक लगाया है. उन्होंने 105 रन की पारी खेली. पारी के दौरान 13 चौके और दो छक्केलगाए. अय्यर की पारी पर एक ट्विटर यूजर ने गजब की मौज ली. उन्होंने रहाणे की खराबफॉर्म पर चुटकी लेते हुए लिखा, 'ये देखकर अच्छा लग रहा है कि युवा खिलाड़ी अपनेसीनियर्स को शतक लगाकर बढ़िया फेयरवेल गिफ्ट दे रहे हैं. अय्यर की ये गिफ्ट रहाणेकभी नहीं भूलेंगे.' #TomLatham न्यूज़ीलैंड के स्टार ओपनर बल्लेबाज टॉम लेथम भीट्रेंड में रहे. उन्होंने विल यंग के साथ नाबाद 129 रन की साझेदारी की. साथ ही चारचौकों की मदद से अपना 21वां पचासा भी पूरा किया. लेथम की पारी की दिलचस्प बात येरही कि उन्हें तीन बार अंपायर ने आउट करार दिया था. और तीनों ही बार उन्होंने DRSलिया. जिसमें पता चला कि लेथम नॉट-आउट हैं. खराब अंपायरिंग पर एक ट्विटर यूजर नेलिखा, 'टॉम लेथम के लिए ये बकनर-सचिन मोमेंट है. तीन बार ऑनफील्ड अंपायर ने उन्हेंआउट करार दिया था. और DRS के बाद तीनों फैसले ओवरटर्न हुए. इस खिलाड़ी के लिए बुराफील हो रहा है.'This must be the Bucknor-Sachin moment for Tom Latham. Adjudged out thrice bythe on-field umpire and decision reversed by DRS all the three times.Gotta feel for the guy. — Popeye - The Sailor Man (@HelloWorld0603) November 26,2021 #NZvsIND भारत और न्यूज़ीलैंड का मैच है तो #NZvsIND ट्रेंड होना लाज़िमी था.और ये पूरे टेस्ट मैच में ट्रेंड होता भी रहेगा. इस हैशटैग का इस्तेमाल कर फैन्स नेमैच की जानकारी दी. दिन का खेल खत्म होने के बाद एक ट्विटर यूजर ने गजब का संयोगबताया. उन्होंने ट्वीट करते हुए लिखा, 'पहले दिन का खेल खत्म होने पर जडेजा 50 रनऔर अय्यर 75 रन बनाकर नाबाद थे. दूसरे दिन का खेल खत्म होने पर विल यंग 75 रन बनाकरनाबाद हैं और टॉम लेथम 50 रन बनाकर.'#NZvIND India vs New Zealand First Test match:-Day 1 End: •Shreyas Iyer - 75* •Ravindra Jadeja - 50* Day 2 End: •Will Young -75* •Tom Latham - 50* — Ab De Villiers (@Fearles64696166) November 26, 2021 बतादें कि न्यूज़ीलैंड की सलामी जोड़ी टॉम लेथम और विल यंग ने टीम इंडिया के गेंदबाजोंकी जमकर खबर ली है. नई गेंद से भारतीय गेंदबाज विकेट निकालने में नाकाम रहे. और दिनके आखिरी सेशन की वजह से न्यूज़ीलैंड का पलड़ा भारी हो गया है. तीसरे दिन के पहलेसेशन में भारतीय गेंदबाजों को हर हाल में विकेट चटकाने होंगे. और अगर ऐसा नहीं हुआतो फिर न्यूज़ीलैंड के पास विलियमसन, टेलर, टॉम ब्लंडेल जैसे बल्लेबाज हैं. जो बड़ीपारी खेलने का माद्दा रखते हैं.