The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • Sports
  • IND vs NZ 1st ODI: Shubman Gill scores, Third ODI century in 19 ODI innings, Complete 100 ODI Runs

शुभमन गिल दोहरा शतक बनाकर भी शिखर धवन से पीछे ही रह गए!

एक और RECORD में नंबर दो हुए गिल.

Advertisement
pic
18 जनवरी 2023 (अपडेटेड: 18 जनवरी 2023, 07:56 PM IST)
Shubman Gill, Shikhar Dhawan. Photo: PTI
शुभमन गिल, शिखर धवन. फोटो: PTI
Quick AI Highlights
Click here to view more

भारत और न्यूज़ीलैंड के बीच तीन मैच की वनडे सीरीज़ खेली जा रही है. हैदराबाद में खेले जा रहे इस सीरीज़ के पहले वनडे में ही शुभमन गिल (Shubman Gill) ने शानदार शतक लगा दिया है. इस शतक के साथ उन्होंने दो-दो रिकॉर्ड्स की लिस्ट में खुद का नाम शामिल कर लिया है. पहला, शुभमन गिल ने वनडे क्रिकेट में 1000 रन पूरे कर लिए हैं. दूसरा, उन्होंने शतकों की एक खास लिस्ट में खुद को जोड़ लिया है.

# शुभमन के रिकॉर्ड्स

# शुभमन गिल ने अपनी 19वीं वनडे पारी में ही तीसरा वनडे शतक लगा लिया है. इसके साथ ही वो दूसरे ऐसे भारतीय बल्लेबाज़ बन गए हैं. जिन्होंने इतनी कम वनडे पारियों में तीन शतक पूरे कर लिए. हालांकि इस लिस्ट में उनसे आगे अब भी शिखर धवन (Shikhar Dhawan) का नाम है. क्योंकि धवन ने अपने करियर की पहली 17 वनडे पारियों में ही तीन शतक लगा दिए थे.

# दूसरे रिकॉर्ड की बात करें तो शुभमन ने इस पारी में 1000 वनडे रन भी पूरे कर लिए. शुभमन ने 1000 रन भी 19 वनडे पारियों में ही पूरे किए हैं. इस मैच में 1000 रन पूरे करने के लिए उन्हें 106 रन की ज़रूरत थी. और शतक बनाकर उन्होंने ये रिकॉर्ड भी हासिल कर लिया.

हालांकि इस लिस्ट में भी शुभमन नंबर दो ही रहे. क्योंकि फख़र ज़मां ने 18 वनडे पारियों में 1000 रन्स पूरे किए थे. जो अब भी इस लिस्ट में नंबर एक पर हैं. हालांकि भारतीय बल्लेबाज़ों की बात करें तो शुभमन ने सबसे तेज़ 1000 रन पूरे किए हैं. विराट और धवन ने 1000 वनडे रन पूरे करने के लिए 24 पारियां खेलीं थीं.

# मैच में क्या हो रहा है? 

कीवी टीम के खिलाफ़ पहले वनडे में रोहित शर्मा ने टॉस जीत लिया. टॉस जीतकर उन्होंने पहले बैटिंग का फैसला किया. टीम में केएल राहुल, श्रेयस अय्यर और अक्षर पटेल की जगह हार्दिक पंड्या, ईशान किशन और शार्दुल ठाकुर की वापसी हुई.

पहले विकेट के लिए शुभमन के साथ मिलकर कप्तान रोहित ने 60 रन जोड़े. लेकिन इसके बाद रोहित, टिकनर की गेंद पर 34 रन बनाकर आउट हो गए. थोड़ी देर बाद ही विराट कोहली भी आठ रन के स्कोर पर सैंटनर की गेंद पर बोल्ड हो गए. 100 रन पार हुए तो ईशान किशन पांच रन बनाकर आउट हो गए.

एक एंड पर लगातार विकेट गिरते रहे लेकिन शुभमन गिल डटे रहे. ईशान के विकेट के बाद शुभमन ने सूर्यकुमार के साथ 65 रन की पार्टनरशिप की. दोनों टीम को बड़े स्कोर की तरफ ले जाते दिख रहे थे. तभी सूर्या मिचेल की गेंद पर 31 रन बनाकर कैच आउट हो गए.

सूर्या के बाद शुभमन ने हार्दिक के साथ भी पार्टनरशिप की. दोनों के बीच पांचवें विकेट के लिए 74 रन की साझेदारी हुई. लेकिन हार्दिक पंड्या कॉन्ट्रोवर्शियल तरीके से आउट होकर लौट गए. हार्दिक ने आउट होने से पहले 28 रन की पारी खेली.

इसके बाद गिल ने अकेले मोर्चा संभाला और कीवी बोलर्स की कुटाई शुरू कर दी. देखते ही देखते गिल ने अपना दोहरा शतक भी पूरा कर लिया. उन्होंने 149 गेंदों पर 208 रनों की तूफानी पारी में उन्होंने 19 चौके और 9 शानदार छक्के लगाए. गिल की इस शानदार की पारी की बदौलत भारतीय टीम ने आठ विकेट के नुकसान पर 349 रन का स्कोर खड़ा किया.

वीडियो: सरफ़राज़ खान एक बार फिर 100 रन बनाकर टीम इंडिया और ब्रैडमेन पर क्या बोले?

Advertisement

Advertisement

()