The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • Sports
  • IND vs NZ 1st ODI: Shubman Gill reaction after his first ODI Double Hundred against New Zealand

200 रन कूटते ही शुभमन गिल ने ईशान किशन से क्या कह दिया?

शुभमन ने अपनी बैटिंग पर भी कुछ कहा है.

Advertisement
pic
18 जनवरी 2023 (अपडेटेड: 19 जनवरी 2023, 01:52 PM IST)
Shubman Gill. Photo: PTI
शुभमन गिल. फोटो: PTI
Quick AI Highlights
Click here to view more

वनडे में दोहरे शतक कम ही देखने को मिलते हैं. उससे भी कम ये देखने को मिलता है कि कोई और बल्लेबाज़ दोहरा शतक लगाने वाले से ज़्यादा ज्यादा ट्रेंड कर जाए. भारत और न्यूजीलैंड के बीच हैदराबाद में तीन मैच की वनडे सीरीज़ का पहले वनडे खेला गया. इस मैच में माइकल ब्रेसवेल की शानदार पारी की बदौलत न्यूजीलैंड की टीम भारत के स्कोर के बहुत करीब पहुंचकर हार गई.

भारत ने मैच में पहले बैटिंग करते हुए 349 रन बनाए. जिसके जवाब में किवी टीम 337 रन ही बना सकी. इंडिया ने ये मैच 12 रन से जीत लिया.

इस मैच में शानदार 208 रन की पारी खेलने के बाद शुभमन ने क्या कहा, अब आपको ये बता देते हैं. पोस्ट मैच वाली बातचीत में शुभमन ने कहा -

'मैं बाहर जाकर वो करने के लिए आतुर था, जो मुझे करना था. विकेट्स लगातार गिर रहे थे. मैं बार-बार सोच रहा था कि खुलकर खेलूं और शॉट्स लगाउं. खुश हूं कि आखिर में ऐसा कर पाया. कभी-कभी बॉलर जब अच्छी लय में हो, तब आपको उनपर प्रेशर डालना होता है. डॉट बॉल्स से बचना चाहिए, थोड़ा इंटेंट दिखाना चाहिए और गैप्स में जोरदार शॉट्स खेलने चाहिए. मैं यही कर रहा था. इससे पहले मैं उन बॉल्स को खेल रहा था, जो मुझ तक आ रही थीं.'

शुभमन ने इस बातचीत में ईशान किशन पर भी बात की है. ईशान ने हाल ही में बांग्लादेश के खिलाफ 210 रन की पारी खेली थी. दिलचस्प ये भी है कि ईशान की जगह ही ओपनिंग स्लॉट में शुभमन को जगह मिली है. शुभमन ने कहा -

'वो (ईशान) मेरे सबसे अच्छे दोस्तों में से एक है. मैं वहां था जब उन्होंने वो दोहरा शतक जड़ा था, वो स्पेशल था. अच्छा लगता है जब आप कुछ सही करना चाहते हों और वो लगातार होता रहे. इससे संतुष्टि मिलती है. ये फीलिंग अच्छी है. जितना मैंने सोचा था, ये मैच उससे ज्यादा करीब रहा.'

मैच में क्या हुआ?

हैदराबाद में खेले जा रहे इस मैच में भारत ने टॉस जीता. पहले पार्टनरशिप के लिए रोहित और शुभमन गिल ने 60 रन जोड़े. इसके बाद सूर्यकुमार यादव ने 31 और हार्दिक पंड्या ने 28 रन की पारी खेली. एक छोर से शुभमन डटे रहे और उन्होंने 149 बॉल में 208 रन की शानदार पारी खेली. उन्होंने लगभग 140 की स्ट्राइक रेट से बैटिंग करते हुए 19 चौके और नौ छक्के लगाए. भारत ने बोर्ड पर 349 रन लगा दिए.

बड़ा टोटल देख इंडियन फै़न्स को लगा, मैच बन गया. बॉलर्स ने ये भरोसा और बढ़ा दिया. न्यूजीलैंड 131 रन पर छह विकेट गंवा बैठी. लेकिन इसके बाद एंट्री हुई माइकल ब्रेसवेल की. ब्रेसवेल ने 78 बॉल में 140 रन की पारी खेली और मैच बना दिया. मिचेल सैंटनर ने उनका साथ निभाया. सातवें विकेट के लिए दोनों ने 162 रन की पार्टनरशिप बनाई और मैच को भारत से छीनने की पूरी कोशिश.

हालांकि, आखिर में न्यूजीलैंड की टीम 12 रन से चूक गई. मोहम्मद सिराज ने चार विकेट झटके. कुलदीप यादव और शार्दुल ठाकुर के नाम दो-दो विकेट आए. सीरीज़ में 1-0 की बढ़त लेने के बाद भारत और न्यूजीलैंड दूसरा वनडे 21 जनवरी को रायपुर में खेलने वाले हैं.

वीडियो: बाबर आज़म को बदनाम करने के पीछे किसने रची साजिश?

Advertisement

Advertisement

()