Ind vs NZ: केएल राहुल ने सामने से मांगा बेस्ट फील्डर मेडल, पर टी दिलीप ने किसी और को चुन लिया!
सेमीफ़ाइनल की जीत के बाद इस अवार्ड में एक बदलाव देखने को मिला. इस बार अवार्डी की घोषणा बहुत नॉर्मल तरीके से की गई. यानी जीतने वाले प्लेयर की फ़ोटो स्क्रीन पर आई और बस, पिछले मैच के विजेता ने उन्हें मेडल पहना दिया.
.webp?width=210)
वनडे वर्ल्ड कप 2023 के सेमीफ़ाइनल में भारत ने न्यूज़ीलैंड को हराकर फ़ाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली है. इस जीत के बाद से फ़ैन्स का जोश और बढ़ गया है. मुंबई के वानखेडे स्टेडियम में इस मैच को जीतने के बाद BCCI की बेस्ट फील्डर वीडियो वाली परंपरा जारी है. और होनी भी चाहिए, क्योंकि फ़ैन्स को इस वीडियो का बेसब्री से इंतज़ार रहता है. तो गाइज़, न्यूज़ीलैंड के खिलाफ़ ये अवार्ड जीतने वाले का नाम सामने आ गया है.
पर पहले थोड़ा सस्पेंस बनाएंगे, क्योंकि टीम इंडिया के फील्डिंग कोच टी दिलीप भी कुछ ऐसा ही करते हैं. हां, इस मैच में एक बदलाव देखने को मिला. इस मैच के अवार्डी की घोषणा बहुत नॉर्मल तरीके से की गई. यानी जीतने वाले प्लेयर की फ़ोटो स्क्रीन पर आई और बस, पिछले मैच के विजेता ने उन्हें मेडल पहना दिया. अब वीडियो की ओर चलते हैं.
वीडियो की शुरुआत में दिलीप ने फील्डिंग में हुई ग़लतियों का भी ज़िक्र किया. किवी टीम के खिलाफ़ रोहित शर्मा और मोहम्मद शमी से कैच ड्रॉप हुए थे. दिलीप ने कहा,
मुझे लगता है हर कोई ग़लती करता है, पर चैंपियन टीम वो होती है जो इससे मज़बूत वापसी करती हैं और जिस तरह का जज़्बा हमने दिखाया, वो क़ाबिल-ए-तारीफ़ है.
इसके बाद खूब चर्चा बटोर रहे टी दिलीप ने कहा कि अब तक हम इस अवार्ड को देने में क्रिएटिविटी दिखाते रहे हैं, पर आज हमारा ध्यान इस पर रहेगा कि हम किसे ये दे रहे हैं और क्या देखकर ये अवार्ड दिया जा रहा है. इसके बाद नाम आया उन प्लेयर्स का, जो इस अवार्ड को जीतने की दौड़ में थे. पहला नाम आया मोहम्मद सिराज का. दिलीप ने कहा,
पहला नाम है Mr. Energy का. बॉलिंग करने के तुरंत बाद उनके पास चार बॉल लगातार आई. और उन्होंने शानदार फील्डिंग की.
फील्डिंग की बात हो और रविन्द्र जडेजा का ज़िक्र ना आए, ऐसा हो सकता है?
आप बैकवर्ड पॉइंट पर जैसे खड़े होते हैं, हर बॉल पर एफ़र्ट लगाते हैं. जो कैच आपने पकड़े, वो भी मैच के अहम मौकों पर, उससे मैच पर बहुत फर्क पड़ा. वेल डन.
इसके बाद तारीफ़ का काफ़िला केएल राहुल तक पहुंचा. टीम इंडिया के विकेटकीपर-बल्लेबाज़ ने कोच से सीधे ही मेडल मांग लिया. इसके बाद विजेता का नाम बताया गया. तीन शानदार कैच पकड़ने के लिए जड्डू को चुना गया. जड्डू को पिछले मैच के विजेता सूर्यकुमार यादव ने ये मेडल पहना दिया.
एक और दिलचस्प बात. एमएस धोनी ने 2013 में जड्डू की फील्डिंग पर एक ट्वीट किया था, जो सेमीफ़ाइनल की जीत के बाद ट्रेंड करने लगा था. सूर्या ने जड्डू को ये मेडल पहनाते हुए, 'बाजीराओ मस्तानी' का एक फेमस डायलॉग चिप्का दिया.
'चीते की चाल, बाज़ की नज़र और रॉयल नवगन की फील्डिंग से कोई नहीं बच सकता, कभी भी मेडल ले सकते हैं...'
आप सोच रहे होंगे रॉयल नवगन क्या है? ये जड्डू का इंस्टाग्राम हैंडल है.
वीडियो: जडेजा की फील्डिंग पर एमएस धोनी का दस साल पुराना ट्वीट वायरल

