The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • Sports
  • IND vs ENG sunil gavaskar said make Jasprit Bumrah Test captain

'बुमराह ही हों अगला कैप्टन', गावस्कर ने तगड़ी दलील भी दी है

भारत के तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह के वर्कलोड मैनेजमेंट को देखते हुए उन्हें कप्तानी का विकल्प नहीं माना जा रहा है. हालांकि कुछ दिग्गज खिलाड़ी अब भी बुमराह को ही टीम का नया टेस्ट कप्तान बनाने के पक्ष में हैं.

Advertisement
Jasprit bumrah, sports. cricket news
जसप्रीत बुमराह टेस्ट फॉर्मेट में फिलहाल उप-कप्तान हैं. (PHOTO-PTI)
pic
रिया कसाना
13 मई 2025 (अपडेटेड: 13 मई 2025, 07:24 PM IST)
font-size
Small
Medium
Large
font-size
Small
Medium
Large
whatsapp share

रोहित शर्मा (Rohit Sharma) के टेस्ट संन्यास के साथ ही टीम इंडिया के नए कप्तान पर चर्चा शुरू हो गई है. रेस में सबसे आगे हैं शुभमन गिल (Shubman Gill). मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक BCCI जल्द ही शुभमन गिल के नाम का एलान भी कर सकता है.  लेकिन सुनील गावस्कर (Sunil Gavaskar) इस फैसले से सहमत नहीं हैं. वह जसप्रीत बुमराह (Jasprit Bumrah) को टीम के नए कप्तान के तौर पर देखते हैं. 

जसप्रीत बुमराह ही कप्तानी के हकदार

जसप्रीत बुमराह टीम के सबसे अनुभवी खिलाड़ियों में शामिल हैं. बुमराह के वर्कलोड मैनेजमेंट को देखते हुए उन्हें उप-कप्तान बनाए रखने की बात की जा रही है. बुमराह ऑस्ट्रेलिया दौरे पर भी पांचों टेस्ट मैच नहीं खेल पाए थे. आखिरी टेस्ट में वह 10 ओवर फेंकने के बाद ही मैदान से बाहर चले गए थे लेकिन गावस्कर का मानना है कि बुमराह कप्तान बनकर ही अपना वर्कलोड मैनेज कर पाएंगे. उन्होंने कहा, 

Image embed

बुमराह खुद कर सकते हैं वर्कलोड मैनेज

गावस्कर के मुताबिक अगर बुमराह कप्तान होंगे तो उन्हें कोई टेस्ट मैच छोड़ना नहीं पड़ेगा. उन्होंने कहा,

Image embed

जसप्रीत बुमराह बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी के दौरान ही चोटिल हो गए थे. इसी कारण वह चैंपियंस ट्रॉफी का भी हिस्सा नहीं रहे. IPL 2025 में भी वह शुरुआती मुकाबले नहीं खेले. बुमराह इस समय तीनों फॉर्मेट खेलने वाले चुनिंदा खिलाड़ियों में शामिल हैं.

वीडियो: टेस्ट क्रिकेट से संन्यास पर विराट कोहली ने BCCI से क्या कहा?

Advertisement

Advertisement

()