The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • Sports
  • ind vs eng sanjay manjrekar surprised shubman gill captain no jasprit bumrah

'विराट-रोहित भी तो...' बुमराह की जगह गिल को कप्तान बनाए जाने पर मांजरेकर ने उठाए सवाल

ऑस्ट्रेलिया दौरे तक तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह टेस्ट टीम के उप-कप्तान थे. हालांकि इंग्लैंड दौरे के लिए विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत को उप-कप्तान चुना गया है. लेकिन दिग्गज खिलाड़ी इस फैसले से सहमत नहीं है.

Advertisement
SHUBMAN gill, ind vs eng
शुभमन गिल को 25 साल की उम्र में टेस्ट कप्तानी मिली है. (Photo-PTI)
pic
रिया कसाना
25 मई 2025 (पब्लिश्ड: 11:10 PM IST)
font-size
Small
Medium
Large
font-size
Small
Medium
Large
whatsapp share

भारतीय टीम को नया टेस्ट कप्तान मिल गया है. टेस्ट फॉर्मेट में भारत की कमान 25 साल के शुभमन गिल (Shubman Gill) के हाथों में होगी. पूर्व भारतीय बल्लेबाज संजय मांजरेकर (Sanjay Manjrekar) गिल को कप्तान बनाने के फैसले से हैरान हैं. उन्हें लगता है कि जसप्रीत बुमराह कप्तानी के सही हकदार थे. 

इंग्लैंड दौरे के लिए शुभमन गिल को कप्तान वहीं ऋषभ पंत को उप-कप्तान चुना गया है. मांजरेकर ने ESPNcricinfo से इंग्लैंड दौरे के लिए चुनी गई टीम पर बात की. उन्होंने कहा,

Image embed

आगरकर के तर्क से सहमत नहीं संजय मांजरेकर

 अजीत आगरकर के मुताबिक जसप्रीत बुमराह के वर्कलोड मैनेजमेंट को देखते हुए उन्हें कप्तानी रोल नहीं दिया गया. मांजरेकर इस तर्क से सहमत नहीं है. उन्होंने कहा,

Image embed

यह भी पढ़ें - आप अपने स्पॉट को...' सरफराज को ड्रॉप किए जाने कि असली वजह सुनील गावस्कर ने बताई

मांजरेकर ने किया था पोस्ट

इससे पहले मांजरेकर ने अपने 'एक्स' हैंडल पर भी इंग्लैंड दौरे के लिए चुनी गई टीम को अजीब बताया था. उन्होंने लिखा,

Image embed
Image embed

बताते चलें कि बुमराह ने बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी में पांच मैचों में सबसे ज्यादा 32 विकेट लिए थे और भारत के 3-1 से हारने के बावजूद उन्हें प्लेयर ऑफ द सीरीज भी चुना गया था. इस दौरे पर भारत को इकलौती जीत जसप्रीत बुमराह की कप्तानी में ही मिली थी. इस सीरीज के बाद बुमराह चोट की वजह से कुछ समय के लिए टीम से बाहर हो गए थे.

वीडियो: विराट कोहली को संन्यास लेने के लिए BCCI की तरफ़ से मजबूर किया गया? आगरकर ने बताई सच्चाई

Advertisement

Advertisement

()