तिलक वर्मा ने तो कमाल किया ही, पर रवि बिश्नोई अपनी बैटिंग से महफिल लूट ले गए
IND vs ENG T20: चेन्नई में खेले गए दूसरे T20I मुकाबले को इंडियन टीम ने दो विकेट से अपने नाम कर लिया है. टीम की जीत में स्टार रहे Tilak Varma और उन्हें बैटिंग में साथ मिला अनसंग हीरो Ravi Bishnoi का.
.webp?width=210)
टीम इंडिया ने दूसरा T20I मुकाबला अपने नाम कर लिया है. चेन्नई में खेले गए रोमांचक मुकाबले में इंडियन टीम ने इंग्लैंड (IND vs ENG) को दो विकेट से हरा दिया. टीम की जीत में स्टार रहे तिलक वर्मा (Tilak Varma). और उन्हें बैटिंग में साथ मिला अनसंग हीरो रवि बिश्नोई (Ravi Bishnoi) का. दोनों ने मिलकर इंग्लैंड के जबड़े से जीत छीन ली. इसी के साथ टीम इंडिया पांच मैचों की सीरीज में 2-0 से आगे हो गई है.
पहले बैटिंग करते हुए इंग्लैंड ने टीम इंडिया के सामने जीत के लिए 166 रनों का लक्ष्य रखा. जिसे भारतीय टीम ने 8 विकेट खोकर हासिल कर लिया. तिलक वर्मा 72 रन बनाकर नाबाद रहे. जबकि रवि बिश्नोई ने नाबाद नौ रन बनाए. उनकी पारी की खास बात ये रही कि उन्होंने मुश्किल परिस्थिति में दो चौके भी लगाए.
ये भी पढ़ें: मिस्टर हैरी ब्रूक... आज तो स्मॉग भी नहीं था, फिर भी गच्चा खा गए!
अपनी पारी को लेकर रवि बिश्नोई ने कहा,
तिलक की पारी को लेकर रवि ने कहा,
बात मैच की करें तो इंग्लैंड की टीम ने पहले बैटिंग करते हुए 9 विकेट खोकर 165 रन बनाए. जोस बटलर ने सबसे ज्यादा 45 रनों की पारी खेली. जबकि ब्रायडन कार्स ने 31 रन बनाए. भारत के लिए अक्षर पटेल और वरुण चक्रवर्ती ने दो-दो विकेट लिए. जवाब में भारत के पांच विकेट 78 रनों पर ही गिर गए. लेकिन तिलक ने एक छोर संभाले रखा. उन्होंने पहले वॉशिंगटन सुंदर और फिर रवि बिश्नोई के साथ महत्वपूर्ण पार्टनरशिप करके इंडियन टीम को जीत दिला दी. तिलक वर्मा को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया. दोनों टीम्स के बीच तीसरा मैच 28 जनवरी से खेला जाएगा.
वीडियो: तिलक वर्मा बैटिंग देख फ़ैन्स ने नंबर चार पोजिशन को क्या कह दिया!

.webp?width=60)

