अक्षर पटेल ने अपने पहले ही मैच में कैसे बदल दिया पिंक बॉल टेस्ट का इतिहास?
पिंक बॉल में सबसे अच्छे अक्षर.
Advertisement

Axar Patel ने Motera के Day Night Test में 11 विकेट निकालकर रिकॉर्ड बना दिया (पीटीआई फोटो)
Quick AI Highlights
Click here to view more
'जब जडेजा को चोट लगी तो कई लोगों को आराम महसूस हुआ होगा लेकिन ये बंदा (अक्षर) आया और उतनी ऊंचाई से जड्डू से भी ज्यादा तेज बोलिंग की. मुझे नहीं पता कि लेफ्ट-आर्म स्पिन और गुजरातियों का क्या सीन है. जड्डू के साथ अश्विन, वॉशिंगटन ने भी टेस्ट क्रिकेट खेली है, लेकिन यहां आना और ये कर जाना कमाल है.'टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली के यह शब्द बताते हैं कि बापू ने अहमदाबाद में क्या कमाल कर दिया है. बापू बोले तो अक्षर पटेल. गुजरात से होने के नाते टीम इंडिया के साथी अक्षर को बापू ही बुलाते हैं. अहमदाबाद में खत्म हुए पिंक बॉल डे नाइट टेस्ट में अक्षर ने अंग्रेजों के खिलाफ असहयोग आंदोलन ही कर दिया. अपना सिर्फ दूसरा टेस्ट खेल रहे अक्षर दोनों पारियों में अंग्रेजों पर भारी पड़े. # कमाल के Axar पहली पारी में छह विकेट लेने वाले अक्षर ने दूसरी पारी में पांच विकेट निकाले. यह लगातार तीसरी पारी थी जब अक्षर ने पांच विकेट निकाले हों. चेन्नई में हुए दूसरे टेस्ट की दूसरी पारी में भी उन्होंने पांच विकेट लिए थे. पहली पारी में पांच विकेट लेते ही अक्षर अपने पहले दो टेस्ट मैचों में पांच विकेट हॉल लेने वाले सिर्फ तीसरे भारतीय बन गए थे.
इंग्लैंड की दूसरी पारी में अपना पांचवां विकेट लेते ही अक्षर ने एक और बड़ा रिकॉर्ड बना दिया. यहा नरेंद्र मोदी स्टेडियम में हुए इस मैच में उनका 11वां विकेट था. अब वह पिंक बॉल टेस्ट में बेस्ट बोलिंग फिगर वाले गेंदबाज बन गए हैं. उनसे पहले किसी भी बोलर ने पिंक बॉल टेस्ट में 10 से ज्यादा विकेट नहीं लिए थे. सिर्फ दो टेस्ट के अपने करियर में अक्षर 18 विकेट ले चुके हैं.Axar Patel now has the best match figures in a D/N Test match! #IndvEng#IndvsEng#daynightTest
— Mohandas Menon (@mohanstatsman) February 25, 2021

