जोफ्रा आर्चर खेलेंगे बर्मिंघम टेस्ट? नासिर हुसैन ने तो इंग्लैंड को ही चेता दिया
जोफ्रा आर्चर पिछले कई सालों से कोहनी से जुड़ी समस्या का सामना कर रहे हैं. उन्होंने अपना पिछला टेस्ट चार साल से भी ज्यादा समय पहले भारत के खिलाफ अहमदाबाद में खेला था.

एंडरसन-तेंदुलकर सीरीज (Anderson tendulkar Series) में 1-0 से बढ़त बना चुकी इंग्लैंड ने दूसरे टेस्ट मैच के लिए तेज गेंदबाज जोफ्रा आर्चर (Jofra Archer) को टीम में शामिल किया है. आर्चर ने पिछले चार साल से कोई टेस्ट मैच नहीं खेला है. भारत के लिए वो कितनी बड़ी चुनौती होंगे ये भी फिलहाल साफ तौर पर नहीं कहा जा सकता. आर्चर प्लेइंग इलेवन का हिस्सा होंगे या नहीं, फिलहाल ये भी तय नहीं है. इससे पहले इंग्लैंड के दिग्गज खिलाड़ी नासिर हुसैन ने आर्चर को लेकर अपनी टीम को अहम सलाह दी है. उनके मुताबिक आर्चर को खिलाने को लेकर कोई जोखिम नहीं लिया जाना चाहिए.
आर्चर की वापसी गुडन्यूजनासिर हुसैन, आर्चर को टीम में देखकर बहुत खुश हैं. उन्होंने स्काई स्पोर्ट्स से कहा,
लॉर्ड्स टेस्ट में मिले आर्चर को मौकानासिर के मुताबिक आर्चर ने हाल ही में फर्स्ट क्लास में डेब्यू किया है. ऐसे में उन्हें टेस्ट टीम में वापसी को लेकर कोई जल्दबाजी नहीं की जानी चाहिए. उन्होंने कहा,
यह भी पढ़ें - IOC ने रोकी 2036 ओलंपिक के मेजबान चुनने की प्रक्रिया, भारत पर रुख साफ होने में लगेगा समय
जोफ्रा आर्चर का प्रदर्शनआर्चर ने टेस्ट क्रिकेट में अब तक 13 मैच खेले हैं जिसमें उन्होंने 42 विकेट लिए हैं. आर्चर ने भारत के खिलाफ अब तक दो ही टेस्ट मैच खेले हैं. दोनों मैच भारत में खेले थे जिसमें उनके नाम केवल चार ही विकेट हैं.
वीडियो: इंग्लैंड टेस्ट में केएल राहुल का कमाल, अपने नाम किया ये रिकॉर्ड

.webp?width=60)

