The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • Sports
  • ind vs eng jasprit bumrah not appointed vice captain team india rishabh pant ajit agarkar

बुमराह की जगह पंत क्यों बने उप कप्तान? कारण पता चल गया है

इंग्लैंड दौरे के लिए विकेटकीपर बल्लेबाज Rishabh Pant को उप कप्तान चुना गया है. ऐसे में सोशल मीडिया पर सवाल किए जा रहे हैं कि Jasprit Bumrah की जगह Rishabh pant को क्यों उप कप्तान बनाया गया है.

Advertisement
jasprit bumrah, team india, ind vs eng
जसप्रीत बुमराह इंग्लैंड दौरे से पहले तक टीम के उप-कप्तान थे. (Photo-PTI)
pic
रिया कसाना
24 मई 2025 (अपडेटेड: 24 मई 2025, 04:47 PM IST)
font-size
Small
Medium
Large
font-size
Small
Medium
Large
whatsapp share

BCCI ने 24 मई को इंग्लैंड दौरे के लिए टीम का एलान किया. शुभमन गिल को टेस्ट टीम का नया कप्तान बनाया गया है. वहीं, जसप्रीत बुमराह की जगह विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत को उप कप्तानी दी गई. फैन्स इस बात से नाराज है कि बुमराह को उप कप्तानी क्यों नहीं दी गई, जबकि वह बतौर कप्तान सफल भी रहे हैं. इस बारे में चीफ सेलेक्टर अजीत आगरकर ने अपनी प्रतिक्रिया दी है.

आगरकर के मुताबिक बोर्ड के लिए जसप्रीत बुमराह का वर्कलोड मैनेजमेंट ज्यादा अहम है और खुद बुमराह को पंत के उप कप्तान बनाए जाने से कोई परेशानी नहीं है. अगरकर ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा,

Embed

जसप्रीत बुमराह ऑस्ट्रेलिया दौरे पर सभी मैच नहीं खेल पाए थे. लगातार चार मैच खेलने के बाद वह पांचवें मैच में रिटायर हर्ट हो गए थे.  आगरकर ने कहा,

Embed

फैन्स जता रहे नाराजगी

सोशल मीडिया पर लोग BCCI के इस फैसले के खिलाफ नाराजगी जाहिर कर रहे हैं. तामिज नाम के यूजर ने लिखा,

Embed
Embed

एक और यूजर ने लिखा, 

Embed
Embed

बताते चलें कि जसप्रीत बुमराह ने इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया में टेस्ट कप्तानी की है. ऑस्ट्रेलिया में हाल ही में हुई बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी में भारत को 3-1 से हार मिली थई. भारत को इस दौरे पर इकलौती जीत जसप्रीत बुमराह की कप्तानी में ही मिली थी.   

वीडियो: IPL 2025: पैट कमिंस-ईशान किशन ने कैसे बढ़ा दी RCB की मुश्किलें? पंजाब खुश

Advertisement

Advertisement

()