कार्तिक ने ऋषभ पंत पर उठाए गंभीर सवाल, फैन्स को यकीन नहीं होगा ऐसी बात कह दी!
Leeds Test के चौथे दिन कप्तान Shubman Gill सस्ते में आउट हो गए. उपकप्तान Rishabh Pant के एक शॉट को लेकर कॉमेंट्री कर रहे Dinesh Karthik अपना इमोशन कंट्रोल नहीं कर सके.

लीड्स टेस्ट (Leeds Test) के चौथे दिन टीम इंडिया को एक मजबूत शुरुआत की जरूरत थी. लेकिन, दिन के पहले ही ओवर में ब्राइडन कार्स (Brydon Carse) ने कप्तान गिल का विकेट लेकर टीम इंडिया को बैकफुट पर धकेल दिया. बॉल क्रैक में पड़कर थोड़ा ज्यादा उछली और गिल के बैट का किनारा लेकर विकेट पर जा लगी. स्ट्राइक पर ऋषभ पंत (Rishabh Pant) आए. लेकिन, जैसे हमें पता है पंत सिचुएशन नहीं देखते हैं.
पारी की शुरुआत में ही एक बॉल उनके बैट का एज लेकर पीछे चली गई. बॉल फील्डर से दूर रही. उन्होंने इसी तरह 3-4 शॉट्स खेलना चाहा. इस पर कॉमेंट्री कर रहे दिनेश कार्तिक (Dinesh Karthik) अपने इमोशंस को कंट्रोल नहीं कर सके.
कार्तिक ने क्या कहा?दिनेश कार्तिक ने पंत को लेकर कहा कि वो जैसे शॉट्स खेल रहे हैं इससे टीम इंडिया को मदद नहीं मिलेगी. उन्होंने कहा,
दरअसल, स्टंप माइक पर सुना जा सकता है कि केएल राहुल ने उन्हें ये शॉट खेलने के लिए मना किया था. इस पर पंत कहते हैं,
हालांकि, इसकी अगली ही बॉल पर क्रिस वोक्स की बॉल पर पंत ने वही शॉट कोशिश की, बॉल उनके बैट का एज लेकर पैड पर लग गई. इंग्लैंड ने कॉन्फिडेंस में रिव्यू भी गंवा लिया.
कार्तिक ने आगे कहा,
ये भी पढ़ें : बुमराह कितने महान हैं वो आपको ये रिकॉर्ड देखकर पता चल जाएगा!
दिनेश कार्तिक ने ये भी बताया कि ऋषभ पंत सीधे मैसेज पर अच्छी तरह रिएक्ट करते हैं, लेकिन उन्हें निर्देश समझ नहीं आते हैं. कार्तिक ने कहा,
कार्तिक ने आगे कहा,
मैच में क्या हुआ?मैच की बात करें तो, ऋषभ पंत पहली इनिंग में शामिल तीन सेंचुरियन में से एक थे. इसकी बदौलत टीम इंडिया 471 रन बनाने में सफल हुई थी. इसके जवाब में इंग्लैंड की टीम ने 465 रन बनाए, जिससे टीम इंडिया को 6 रनों की लीड मिली. इस दौरान बुमराह ने पंजा खोला. वहीं, चौथे दिन टीम इंडिया ने 2 विकेट पर 90 रन से आगे खेलते हुए पहले सेशन में 3 विकेट पर 153 रन बना लिए हैं. पंत 31 और केएल राहुल 72 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं.
वीडियो: बुमराह ने ऐसे कराई टीम इंडिया की वापसी, SENA कंट्री में कौन सा इतिहास रच दिया?

.webp?width=60)

