The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • Sports
  • IND vs ENG Ben stokes slammed by Michael Vaughan for not playing practice match vs India

'मुझे समझ नहीं आता कि...', बेन स्टोक्स पर इंग्लैंड के पूर्व कप्तान ने ही सवाल उठा दिए

IND vs ENG सीरीज शुरू होने से पहले ही इंग्लिश कप्तान Ben Stokes पर सवाल उठने लगे हैं. यह सवाल भी किसी आम फैन ने नहीं, बल्कि इंग्लैंड के ही एक पूर्व कप्तान ने उठाया है.

Advertisement
IND vs ENG, Ben Stokes, Test
बेन स्टोक्स पर इंग्लैंड के पूर्व कप्तान ने ही उठाए सवाल (फोटो: AP)
pic
रविराज भारद्वाज
19 जून 2025 (पब्लिश्ड: 07:01 PM IST)
font-size
Small
Medium
Large
font-size
Small
Medium
Large
whatsapp share

लीड्स में 20 जून से भारत और इंग्लैंड (IND vs ENG) के बीच टेस्ट सीरीज शुरू होने जा रही है. इंग्लिश टीम इस सीरीज को अपने नाम कर सात साल के लंबे इंतजार को खत्म करने की कोशिश में है. हालांकि, सीरीज शुरू होने से पहले ही इंग्लिश कप्तान बेन स्टोक्स (Ben Stokes) पर सवाल उठने लगे हैं. यह सवाल भी किसी आम फैन ने नहीं, बल्कि इंग्लैंड के ही एक पूर्व कप्तान ने उठाया है. नाम है माइकल वॉन (Michael Vaughan).

वॉन का मानना है कि बेन स्टोक्स को इंडिया A के खिलाफ दो प्रैक्टिस मैच में हिस्सा लेना चाहिए था. उन्होंने डेली मेल से बातचीत में कहा,

Embed

ये भी पढ़ें: क्या शुभमन गिल कर पाएंगे सौरव गांगुली वाला कमाल?

वॉन ने आगे कहा कि एशेज में स्टोक्स को ऑलराउंडर की भूमिका निभानी होगी. वॉन बोले,

Embed

माइकल वॉन ने साथ ही टीम के नजरिए पर भी सवाल उठाया. उन्होंने कहा कि सिर्फ एंटरटेनिंग क्रिकेट खेलने से कुछ नहीं होगा, जीतना भी जरूरी है. वॉन बोले,

Embed

बताते चलें कि इंग्लैंड ने आखिरी बार साल 2018 में भारत के खिलाफ टेस्ट सीरीज अपने नाम की थी. पांच मैचों की उस सीरीज को इंग्लैंड ने 4-1 से जीता था.

वीडियो: Bazball वाले बेन स्टोक्स को माइकल वॉन ने सही से हौंक दिया है!

Advertisement

Advertisement

()