रांची की पिच ने उड़ाए स्टोक्स के होश, टीम अनाउंस करने से पहले बोले...
ऑली पोप के बाद अब बेन स्टोक्स ने भी रांची की पिच पर बात की है. स्टोक्स ने कहा है कि उन्होंने इससे पहले ऐसा कुछ कभी नहीं देखा, इसलिए पिच पर कुछ बोल नहीं सकते.

रांची का मैदान. चौथे टेस्ट के लिए भारत और इंग्लैंड को होस्ट करने के लिए तैयार है. और इससे पहले रांची की पिच पर खूब बातें हो रही हैं. ऑली पोप के बाद अब कप्तान बेन स्टोक्स ने भी रांची की पिच पर कुछ कहा है. स्टोक्स ने कहा कि उन्होंने आज से पहले ऐसी पिच कभी नहीं देखी. बता दें कि भारत पांच मैच की सीरीज़ में 2-1 से आगे है. चौथा टेस्ट शुक्रवार, 23 फ़रवरी से शुरू होगा.
इससे पहले, पोप ने पिच में बहुत से क्रैक्स की बात की थी. क्रिकइंफ़ो के मुताबिक स्टोक्स ने मैच से पहले कहा,
स्टोक्स ने आगे कहा,
इस पिच के चलते इंग्लैंड ने अपनी प्लेइंग इलेवन चुनने में भी वक्त लिया. स्टोक्स ने इस बारे में कहा,
इससे पहले पोप ने कहा था,
इन सबके बीच, इंग्लैंड ने चौथे मैच की प्लेइंग इलेवन घोषित कर दी है. इनकी टीम में दो बदलाव हैं. मार्क वुड और रेहान अहमद इस टेस्ट में नहीं खेलेंगे. उनकी जगह रॉबिंसन और शोएब बशीर को मिली है. टीम के ग्यारह प्लेयर इस तरह हैं- ज़ैक क्रॉली, बेन डकेट, ऑली पोप, जो रूट, जॉनी बेयरस्टो, बेन स्टोक्स, बेन फ़ोक्स, टॉम हार्टली, ऑली रॉबिंसन, जेम्स एंडरसन और शोएब बशीर.
वीडियो: क्या है 'रोहित वर्सेज़ हार्दिक' में नया, रितिका इंस्टा वीडियो पर किया कॉमेंट वायरल?

.webp?width=60)

