चटगांव में पहले टेस्ट मैच में टीम इंडिया ने बांग्लादेश को 188 रनों से हरा दियाहै. 513 रनों के टार्गेट का पीछा करने उतरी बांग्लादेश की टीम आखिरी दिन 324 रन परऑलआउट हो गई. इस जीत के साथ दो टेस्ट मैच की सीरिज़ में भारत ने 1-0 से बढ़त बना लीहै.चेतेश्वर पुजारा के पहली पारी में 90 और दूसरी पारी में शतक की बदौलत टीम इंडियाबड़ा स्कोर खड़ा करने में कामयाब रही. दूसरी पारी में शुभमन गिल ने भी शतक लगातेहुए 110 रन बनाए. दोनों पारियों में भारतीय बल्लेबाजों ने दो शतक और तीन अर्थशतकलगाए लेकिन मैच ख़त्म होते तक रिकॉर्ड बना दिया एक गेंदबाज ने. बतौर ऑलराउंडर खेलनेवाले अक्षर पटेल ने मैच में पांच विकेट लिए. और इसी के साथ उन्होंने करियर के पहलेसात टेस्ट मैच में सबसे ज्यादा विकेट लेने का रिकॉर्ड बना दिया.Most wickets for India after the first 7 Tests..44 - Axar Patel43 - R Ashwin42 - Narendra Hirwani35 - S Sreesanth/Ravindra Jadeja34 - Jasprit Bumrah31 - Dilip Doshi30 - Anil Kumble#IndvBan #BanvInd— Mohandas Menon (@mohanstatsman) December 18, 2022पटेल ने सात टेस्ट मैच में 44 विकेट लिए हैं. और इसी के साथ उन्होंने रविचंद्रनअश्विन का रिकॉर्ड तोड़ दिया. अश्विन ने पहले सात टेस्ट में 43 विकेट लिए थे. उनसेपहले कई सालों तक ये रिकॉर्ड लेग स्पिनर नरेंद्र हिरवानी के नाम था. अपने पहले हीमैच में विव रिचर्ड्स को गूगली पर बोल्ड करने वाले हिरवानी ने सात मैच में 42 विकेटलिए थे. हिरवानी ने अपने पहले ही मैच में 16 विकेट निकाले थे. श्रीसंत और रविंद्रजडेजा के नाम 35 विकेट और बुमराह के नाम 34 विकेट हैं.पटेल ने बांग्लादेश के खिलाफ पहली पारी में सिर्फ नौ ओवर डाले. इनमें से चार ओवरमेडन थे. 10 रन खर्च करते हुए पटेल ने एक विकेट लिया. नौवें ओवर की पांचवी गेंद मेंमेहंदी हसन का विकेट लेते हुए बांग्लादेश की पहली पारी समेट दी. दूसरी पारी मेंअक्षर ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 32.2 ओवर में 77 रन देकर चार विकेट झटके.मैच में क्या हुआ?अब मैच में क्या हुआ, ये बता देते हैं. पहली पारी में इंडिया को अच्छी शुरुआत नहींंमिली. इंडिया ने 48 पर तीन विकेट गंवा दिए. इसके बाद चेतेश्वर पुजारा, ऋषभ पंत औरश्रेयस अय्यर ने पारी को संभाला. पुजारा ने 90, पंत ने तेज-तर्रार 46 और अय्यर ने86 रन बनाए. इन तीनों को आउट करने के बाद बांग्लादेशी बॉलर्स को कुलदीप और रविअश्विन से निपटना पड़ा..@imkuldeep18 shone bright 🔆 & bagged the Player of the Match award as#TeamIndia win the first #BANvIND Test 🙌 🙌Scorecard ▶️ https://t.co/GUHODPfRj9 pic.twitter.com/A4jhcMO8nu— BCCI (@BCCI) December 18, 2022अश्विन ने 58 और कुलदीप ने 40 रन बनाए. इंडिया ने कुल 404 रन बनाए. बांग्लादेश कीबैटिंग पहली इनिंग्स में शुरू होते ही ख़त्म हो गई. आलम यूं रहा कि कोई भीबल्लेबाज़ 30 रन भी नहींं बना सका. कुलदीप ने पांच और सिराज ने तीन विकेट लेकरबांग्लादेश को 150 पर ही रोक दिया.केएल राहुल चाहते तो फॉलो ऑन दे सकते थे, पर दिया नहीं. इससे शुभमन गिल और पुजाराको फायदा हो गया. गिल ने अपने टेस्ट करियर की पहली सेंचुरी जड़ी और पुजारा ने भीलंबे समय के बाद शतक जड़ा. गिल ने 110 और पुजारा ने 102 रन बनाए. इंडिया ने 258 रनपर पारी को घोषित कर दिया.बांग्लादेश को टेस्ट जीतने के लिए 513 रन बनाने थे. बड़ा स्कोर, बड़ा चैलेंज.मेज़बान टीम को शुरुआत अच्छी मिली. पहले विकेट के लिए नज़मुल हसन शांतो और जाकिरहसन ने 124 रन की पार्टनरशिप बनाई. शांतो ने 67 और ज़ाकिर ने 100 रन की पारी खेली.इसके बाद कैप्टन शाकिब-अल-हसन ने 84 रन की पारी खेली. हालांकि बांग्लादेश 324 केआगे बढ़ नहींं पाई. अक्षर पटेल ने चार और कुलदीप यादव ने तीन विकेट लेकर बांग्लादेशका काम खराब कर दिया.इंडिया और बांग्लादेश के बीच दूसरा टेस्ट 22 दिसंबर से मिरपुर में खेला जाएगा. --------------------------------------------------------------------------------भारत-बांग्लादेश के पहले टेस्ट में बल्ले का किनारा लगा, कीपर ने कैच पकड़ालेकिन..!