The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • Sports
  • IND vs AUS Who is Ravichandran Ashwin 'Duplicate' Mahesh Pithiya who helps Australian Cricket Team

ऑस्ट्रेलिया के लिए नेट्स पर बोलिंग कर रहे 'डुप्लिकेट अश्विन' की पूरी कहानी

ऑस्ट्रेलिया ने अश्विन का तोड़ खोज लिया!

Advertisement
pic
3 फ़रवरी 2023 (अपडेटेड: 3 फ़रवरी 2023, 06:57 PM IST)
Mahesh Pithiya_Team India_Australian Team Photo: Twitter
महेश पिथिया. Photo: Twitter
Quick AI Highlights
Click here to view more

हालिया दिनों में हमने इतना ज़्यादा वाइट बॉल क्रिकेट देखा है. कि अब टेस्ट क्रिकेट का इंतज़ार करना मुश्किल हो रहा है. वैसे अब इंतज़ार बहुत लंबा बचा भी नहीं है. क्योंकि नागपुर में 9 फरवरी से बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी शुरू होने जा रही है. इस सीरीज़ के लिए मेहमान टीम ऑस्ट्रेलिया कोई भी कसर नहीं छोड़ना चाहती. क्योंकि 2012 के बाद से ऑस्ट्रेलियाई टीम ने भारत को भारत में नहीं हराया है.

भारत के हर दांव से निपटने के लिए ऑस्ट्रेलिया तैयारी में जुटा है. वो बेंगलुरु में प्रैक्टिस कर रहे हैं. और भारतीय स्टार स्पिनर रविचन्द्रन अश्विन की काट के लिए भी एक खिलाड़ी को ले आए हैं. लोग इसे 'डुप्लीकेट अश्विन' भी बता रहे हैं. इस खिलाड़ी का बोलिंग एक्शन सेम टू सेम अश्विन जैसा है. इस स्पिनर का नाम है महेश पिथिया.

# कौन हैं महेश पिथिया?

महेश गुजरात के जूनागढ़ से आते हैं. और डॉमेस्टिक सर्किट में बड़ौदा टीम के लिए खेलते हैं. 21 साल के पिथिया अपनी स्पिन गेंदबाज़ी पर ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज़ों को प्रैक्टिस करवा रहे हैं. पिथिया के रातोंरात फेमस होने की वजह उनका अश्विन से मिलता-जुलता ऐक्शन है. हालांकि ऐसा नहीं है कि पिथिया ने अश्विन को बोलिंग करते देखा. और फिर कॉपी करने लगे.

अश्विन की तरह ही उनका ऐक्शन भी नैचुरल है. पिथिया जब 11 साल के थे, तब तक उन्होंने अश्विन को कभी गेंदबाज़ी करते नहीं देखा था. क्योंकि उनके घर पर टीवी था ही नहीं. लेकिन जब साल 2013 में वेस्टइंडीज़ के खिलाफ़ टेस्ट मैच में पिथिया ने अश्विन को गेंदबाज़ी करते देखा तो उनके फ़ैन बन गए. क्रिकेट कैम्प में उनकी स्किल की पहचान हुई और फिर उन्हें बड़ौदा लाया गया. यहां पठान ब्रदर्स की निगाह उनपर पड़ी. और इसके बाद युसुफ पठान ने उन्हें अपने साथ ट्रेनिंग करवानी शुरू कर दी.

उसके बाद ये खिलाड़ी लगातार एज ग्रुप क्रिकेट में प्रदर्शन करता रहा. और स्टेट टीम से कॉल का वेट करता रहा. दो महीने पहले ही बड़ौदा की टीम से उन्हें ब्रेक मिला. और दिसंबर के महीने में इस गेंदबाज़ का फर्स्ट-क्लास डेब्यू भी हो गया है.

सिर्फ 21 साल के पिथिया ने महज़ चार फर्स्ट-क्लास मैच खेले हैं, लेकिन अब वो ऑस्ट्रेलिया के स्टीव स्मिथ और मार्नस लाबुशेन जैसे बल्लेबाजों को बोलिंग कर रहे हैं. पिथिया ने हाल में नागालैंड के खिलाफ़ 26 जनवरी को अपना आखिरी फर्स्ट क्लास मैच खेला था. ऑस्ट्रेलियाई सपोर्ट स्टाफ ने इंस्टाग्राम पर पिथिया को खोजा, उनकी गेंदबाज़ी देखी और BCCI से इस खिलाड़ी को प्रैक्टिस में लेने की रिक्वेस्ट कर डाली.

पिथिया को तुरंत अलूर के KSCA ग्राउंड में ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज़ों को बोलिंग करने के लिए बुला लिया गया. उन्हें उसी होटल में ठहराया गया, जिसमें कंगारू टीम रुकी है और वह उनकी ही टीम बस में सफर भी कर रहे हैं. 21 साल की उम्र में कुछ ऐसा होना किसी भी खिलाड़ी के लिए सपने से कम नहीं है.

अश्विन के खिलाफ़ तैयारी को लेकर ऑस्ट्रेलियन टीम टेंशन में है. क्योंकि ऑस्ट्रेलिया को पूरी उम्मीद है कि भारत में स्पिन फ्रेंडली विकेट्स होंगी. जिनपर अश्विन और भारतीय स्पिनर्स ऑस्ट्रेलियाई टीम को मुश्किल में डाल सकते हैं. इसीलिए  KSCA ग्राउंड तीन विकेट्स तो कर्नाटक क्रिकेट एसोसिएशन ने स्पिन फ्रैंडली तैयार की हैं. जो हर नए दिन पर अधिक टर्न करेंगी.

वीडियो: शुभमन गिल पर हर किसी की तारीफ सुनी लेकिन विराट कोहली ने क्या कहा जानते हैं?

Advertisement

Advertisement

()