The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • Sports
  • Ind vs Aus : What MS Dhoni did when a fan entered ground breaching security

धोनी से मिलने सिक्योरिटी तोड़ पहुंचा फैन, फिर हुई रेस जिसमें धोनी को कौन हरा सकता है

मैच, चौके, छक्के, सेंचुरी से भी ज्यादा मजेदार है ये.

Advertisement
pic
5 मार्च 2019 (अपडेटेड: 5 मार्च 2019, 03:34 AM IST)
Img The Lallantop
धोनी के पास फैन पहुंचा तो वो दौड़ने लगे.
Quick AI Highlights
Click here to view more
भारत वर्सेज ऑस्ट्रेलिया. दूसरा वनडे मैच. भारत ने पहले बैटिंग करते हुए बनाए 250 रन. ऑस्ट्रेलिया को जीतने के लिए चाहिए 251 रन. और ऑस्ट्रेलिया को रोकने के लिए जब टीम इंडिया सेकंड इनिंग खेलने मैदान पर आई तो एक गजब घटना घटी. एक फैन सिक्योरिटी को तोड़ते हुए मैदान में घुस आया. किसका फैन. एमएस धोनी का. वो सीधा धोनी की तरफ लपका. धोनी ने उसे देख लिया और वो उससे बचने के लिए अन्य प्लेयर्स के पीछे छिपने लगे. और फिर शुरू हो गई रेस. और रेस में तो धोनी को हार्दिक पंड्या नहीं पकड़ पाए तो कोई क्या पकड़ेगा. आखिर में धोनी खुद रुके और फैन से मिले. देखें इस वाकये का वीडियो - मजा आया ना. तो बोलिए धोनी, धोनी, धोनी...पर मैच गुरू फंसा हुआ है. इसलिए ये वाकया कुछ राहत और भी दे सकता है. बस मैच और जीत जाएं तो काम बन जाए.
लल्लनटॉप वीडियो देखें -

Advertisement

Advertisement

()