ऋषभ पंत ने टिम पेन से जैसे मजे लिए, वो अब स्लेजिंग करना भूल जाएंगे
IND vs AUS में जीत-हार से ज्यादा मजेदार ये वाकया है...
Advertisement

ऋषभ पंत ने टिम पेन को करारा जवाब दिया.
Quick AI Highlights
Click here to view more
भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच तीसरा टेस्ट मैच चल रहा है. जगह मेलबर्न. मैच तो भारत के खाते में गया ही समझिए. मगर मैच से ज्यादा तगड़ी एक और चीज है. ये है विकेट कीपर ऋषभ पंत और ऑस्ट्रेलिया के कप्तान टिम पेन के बीच चल रही भिड़ंत. मतलब इन्हीं दोनों ने कायदे से इस मैच के नाम को जस्टिफाई किया है. बॉक्सिंग डे मैच. दोनों के बीच भयानक बकैती चल रही है. हैं भी दोनों ही विकेटकीपर. तो आसानी से एक दूसरे से सामना भी हो जाता है. पर सामना कैसा होता है. वो समझिए.
कहानी शुरू हुई तब जब पंत सेकंड इनिंग के दौरान बैटिंग कर रहे थे. 26वां ओवर चल रहा था. तो ऑस्ट्रेलियाई कप्तान पेन स्टंप के पीछे से पंत की स्लेजिंग कर रहे थे. वो पंत से बोले -
लल्लनटॉप वीडियो देखें -
एक बात बताऊं. वनडे सीरीज के लिए महेंद्र सिंह धोनी आ गए हैं. इस लड़के (ऋषभ पंत) को हैरिकेंस (हॉबर्ट) की टीम में शामिल करना चाहिए. उन्हें एक बल्लेबाज की जरूरत है. इससे तुम्हारा (पंत) ऑस्ट्रेलिया में हॉलिडे बढ़ जाएगा. हॉबर्ट खूबसूरत शहर है. इसे एक वाटर फ्रंट अपार्टमेंट दिलवाते हैं.पेन का पेट यहीं नहीं भरा. वो पंत से ये भी बोले -
क्या तुम मेरे बच्चों का ख्याल रखोगे? मैं तब अपनी बीवी को फिल्म दिखाने ले जाऊंगा.बात पढ़के और सुनके कहानी तो आप समझ ही गए होंगे. पेन पंत की मौज ले रहे थे कि धोनी वनडे टीम में आ गए हैं. अब तुम्हारा क्या होगा. तुम बिग बैश लीग खेल लो. तो पंत उस वक्त तो बल्लेबाजी करते रहे. पर लड़का भरे तो बैठा था. बदला तो लेना ही था. सो वो लिया जब टिम पेन ऑस्ट्रेलिया की डूबती नैया को पार लगाने के लिए सेकंड इनिंग में मैदान में आए. पंत ने सिली प्वॉइंट पर खड़े मयंक अग्रवाल से कहा -Baby sitting? 👶 A stint with the @HurricanesBBL? 🌪️
Tim Paine has a few suggestions for Rishabh Pant after he was left out of India's ODI squad.#AUSvIND#FoxCricketpic.twitter.com/sAwswSFwQ8 — Fox Cricket (@FoxCricket) December 28, 2018
हमारे बीच आज नया मेहमान है. मयंक तुमने कभी अस्थायी कप्तान(टेंपररी कैप्टन) के बारे में सुना है.टेंपररी कैप्टन वाला कटाक्ष भी तगड़ा था. क्योंकि सारी जनता जानती है कि कैसे अचानक से स्टीव स्मिथ के जाने पर पेन को कप्तानी मिल गई थी. तो पंत ने इसी बात को पकड़के पेन की मौज ले ली. पंत यहीं नहीं माने. आगे बॉलिंग कर रहे जडेजा से बोले -
इसको आउट करने के लिए ज्यादा कुछ करने की जरूरत नहीं है. इसे बात करना पसंद है और ये वही कर सकता है. बस बकबक.स्ट्रैटजी काम भी आई. पेन का विकेट लिया भी जडेजा ने. और कैच लिया पंत ने. पेन केवल 26 रन बना सके. माने बदला ठीक से पूरा हुआ है. बाप का, दादा का...सबका बदला ले ही लिया अपने फैजल मानेे पंत ने.Loving this banter between Tim Paine and Rishabh Pant#SaturdayMotivationpic.twitter.com/Kww07PN5rX
— Ankur Wadhwa (@ANkur_123Wa) December 29, 2018
लल्लनटॉप वीडियो देखें -

