The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • Sports
  • IND vs AUS: Wasim Jaffer posts hidden message for Captain Ajikya Rahane before SCG Test

सिडनी टेस्टः जाफर ने रहाणे को जो सीक्रेट मैसेज दिया, क्या आप उसे डीकोड कर सकते हैं?

अगर कर लिया तो रहाणे को भी बता देना ताकि उनकी टेंशन दूर हो.

Advertisement
pic
4 जनवरी 2021 (अपडेटेड: 4 जनवरी 2021, 01:44 PM IST)
Img The Lallantop
अजिंक्य रहाणे और वसीम जाफर. फोटो: AP/Wasim FB
Quick AI Highlights
Click here to view more
बॉक्सिंग डे टेस्ट 29 दिसंबर को खत्म हो गया. भारत की जीत हुई, लेकिन ऑस्ट्रेलियन मीडिया अपनी टीम की हार को भुला नहीं पा रहा है. खबरों से ही सही मेलबर्न की हार का बदला लेने की कोशिश में वहां की पूरी मीडिया लगी हुई है. पहले कोविड प्रोटोकॉल तोड़ने को लेकर हल्ला मचाया, और अब सीरीज छोड़कर लौट चुके खिलाड़ियों पर आरोप मढ़े जा रहे हैं. वैसे, इंडियन टीम के अंदरखाने की खबर ये है कि खिलाड़ियों को इन नेगेटिव खबरों से कोई फर्क नहीं पड़ रहा है. वो सिडनी टेस्ट की तैयारियों में जुटे हुए हैं. सीरीज़ का तीसरा मैच सिडनी क्रिकेट ग्राउंड पर 7 जनवरी से खेला जाना है. सिडनी से पहले क्या है टीम इंडिया की टेंशन: रोहित शर्मा तीसरे टेस्ट के लिए टीम इंडिया से जुड़ गए हैं. ऐसे में अब टीम मैनेजमेंट इस चिंता में है कि टीम की बैटिंग का लाइन अप क्या रहेगा. इस चिंता के बीच टीम इंडिया के पूर्व ओपनर और हाल के दिनों में सोशल मीडिया स्टार बने वसीम जाफर का एक ट्वीट आया है. जाफर ने टीम इंडिया की इस बड़ी प्रॉब्लम के बड़े ही स्मार्ट तरीके से दूर करने की कोशिश की है. वसीम जाफर ने सीक्रेट अंदाज़ में एक ट्वीट किया है. जिसमें उन्होंने रहाणे और टीम इंडिया की बैटिंग की पहेली सुलझा दी और विरोधी टीम को कानों-कान खबर भी नहीं लगी. चलिए पहले आपको जाफर का ट्वीट दिखाते हैं. जाफर ने ट्वीट में लिखा,
"आज मैंने झील के किनारे एक बढ़िया फिल्टर कॉफी पी. ये शानदार है कि कैसे मछली पानी के अंदर सांस ले सकती है. इसके बाद मैं चे ग्वेरा की पेंटिंग के करीब से गुज़रा. फिर मैं डोम्बिवली के रहने वाले अपने एक दोस्त से टकराया जिसका बोरिवली में एक रेस्टोरेंट है." Today I had nice filter coffee by the lake. Amazing how fish can breathe underwater. Then I walked past a potrait of Che Guevara before bumping into an old pal from Dombivali who now has a restaurant in Borivali.
अब पहली नज़र में तो ये लगता है कि जाफर शायराना अंदाज़ में अपने अच्छे टाइम को एक्सप्लेन कर रहे हैं. लेकिन उनका यहां इशारा इंडियन टीम के बैटिंग लाइन पर है. दरअसल इस मैसेज के जरिए जाफर ने... # केएल राहुल को फिल्टर कॉफी कहा है. # मछली के जरिए शुभमन गिल का उदाहरण दिया है. # टीम इंडिया के टेस्ट स्टार चेतेश्वर पुजारा के लिए चे ग्वेरा का नाम. # और खुद कप्तान अजिंक्य रहाणे के लिए बोरीवली का ज़िक्र किया. # वहीं डोम्बिवली का मतलब उन्होंने रोहित शर्मा से जोड़ा है. वसीम जाफर ने टीम इंडिया को साफ संदेश दे दिया है कि सिडनी टेस्ट के बैटिंग लाइन अप के लिए रोहित शर्मा को शामिल करना बहुत ज़रूरी है. जाफर के इस मैसेज को भले ही बहुत से फैन्स नहीं समझ पाए, लेकिन कइयों ने तो डिटेल के साथ जवाब दिया है. साथ ही साथ जाफर ने टीम इंडिया की मदद भी कर दी.

Advertisement

Advertisement

()