कोहली से रन तो नहीं बन रहे, लेकिन विवाद खूब हो रहे, इस बार दर्शक...
IND vs Aus: मेलबर्न टेस्ट में Virat Kohli का फैन्स से पंगा होते होते रह गया है. जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.
.webp?width=210)
विराट कोहली (Virat Kohli) के लिए बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी (Border Gavaskar trophy) में कुछ भी अच्छा नहीं चल रहा. पर्थ टेस्ट की दूसरी पारी को छोड़ दें तो विराट रन के लिए स्ट्रगल करते नजर आ रहे हैं. वहीं, बार-बार उनके पंगे भी हो रहे हैं. कभी प्लेयर्स से तो कभी जर्नलिस्ट से. अब मेलबर्न टेस्ट में कोहली का पंगा फैन्स (Kohli altercation with Australian fans) से होते होते रह गया है. जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.
दरअसल, बॉक्सिंग डे टेस्ट में आउट होने के बाद कोहली पवेलियन की तरफ लौट रहे थे. इसी दौरान स्टैंड के पास कुछ फैन्स उन्हें boo करते हुए यानी चिढ़ाते हुए नजर आए. कोहली डगआउट की तरफ थोड़ी दूर आगे बढ़े और फिर वापस लौटकर वो फैन्स को घूरने लगे. इस दौरान फैन्स उनसे कुछ कहते भी नजर आए. फैन्स की तरफ से क्या कहा गया, ये साफ सुनाई नहीं दे रहा है.
इससे पहले मेलबर्न टेस्ट के पहले दिन ही विराट कोहली मुश्किल में फंस चुके हैं. कोहली ने इस दौरान ऑस्ट्रेलियन डेब्यूटेंट सैम कोंस्टास (Sam Konstas) को टक्कर मार दी थी. दोनों खिलाड़ियों के बीच कंधे टकराने के बाद तीखी बहस भी देखने को मिली. मामला बढ़ता देख उस्मान ख्वाजा ने कोंस्टास को समझाया, और अंपायर्स ने भी बीच-बचाव कर शांति स्थापित की. इस घटना को लेकर कोहली ने अपनी गलती स्वीकारी और ICC ने उन पर मैच फीस का 20 फीसदी जुर्माना लगाया. साथ ही एक डिमेरिट पॉइंट भी दिया गया.
एयरपोर्ट पर जर्नलिस्ट से बहसवहीं, इससे पहले मेलबर्न पहुंचने पर कोहली की ऑस्ट्रेलियाई महिला पत्रकार के साथ बहस हो गई थी. रिपोर्ट के मुताबिक विराट अपने परिवार की तस्वीर लेने के मामले पर महिला पत्रकार से भिड़ गए थे. विराट अपनी पत्नी अनुष्का शर्मा और बच्चों वामिका कोहली और अकाय कोहली के साथ मेलबर्न एयरपोर्ट पर पहुंचे थे. तभी कथित तौर पर ऑस्ट्रेलियाई चैनल 'चैनल 7' की पत्रकार ने उनका वीडियो बनाया, जिस पर विराट भड़क उठे और उनकी बहस हुई थी.
बात कोहली के बैटिंग की करें तो मेलबर्न टेस्ट में अच्छी शुरुआत को वो बड़ी पारी में नहीं बदल पाए. कोहली 36 रन बनाकर स्कॉट बोलैंड की बॉल पर आउट हो गए. इस बार भी कोहली ने ऑफ स्टंप से बाहर जाती हुई बॉल को छेड़ा, जिसका खामियाजा उन्हें भुगतना पड़ा था.
वीडियो: फॉलो ऑन से तो बच गई टीम इंडिया, गंभीर और विराट ने ये रिएक्शन दिया

