The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • Sports
  • IND vs AUS: Virat Kohli says, I'll send AB de Villiers a text and see what he thinks

आज रात एबी डीविलियर्स को क्या मैसेज करेंगे विराट?

मैच के बाद विराट ने रोहित का ज़िक्र क्यों किया?

Advertisement
Img The Lallantop
विराट कोहली के स्कूप शॉट की बाद में एबी डीविलियर्स ने भी तारीफ की है. फोटो: AP
pic
विपिन
6 दिसंबर 2020 (अपडेटेड: 6 दिसंबर 2020, 02:22 PM IST)
font-size
Small
Medium
Large
font-size
Small
Medium
Large
whatsapp share
11 टी20 इंटरनेशनल मुकाबले और 10 में भारत की जीत. ये आंकड़ें हैं मैन इन ब्लू के पिछले 11 टी20 मैचों के. टी20 विश्वकप से पहले भारतीय टीम के ये आंकड़ें भारतीय फैंस को खुश और सामने वाली टीमों को डरा रहे हैं. सिडनी क्रिकेट ग्राउंड पर खेले गए दूसरे टी20 इंटरनेशनल को भारत ने छह विकेट से जीत लिया. इस मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया ने पहले बैटिंग करते हुए 194 रन बनाए. जवाब में हार्दिक पांड्या का कमाल का खेल काम आया और भारत ने मैच जीत लिया. इस जीत के बाद कप्तान विराट कोहली काफी खुश हैं क्योंकि वनडे सीरीज़ गंवाने के बाद भारत ने टी20 आई सीरीज़ जीत ली है. इस जीत के बाद कप्तान कोहली ने अपने स्कूप शॉट से लेकर पांड्या, नटराजन और टीम के हर प्वॉइंट पर बात की. आइये जानते हैं विराट ने क्या कहा: विराट ने सबसे पहले टीम की तारीफ करते हुए कहा,
Image embed
विराट ने दो सबसे मज़बूत खिलाड़ियों का ज़िक्र रोहित शर्मा और जसप्रीत बुमराह के लिए किया. विराट ने आगे हार्दिक पांड्या की खूब तारीफ की. उन्होंने कहा,
Image embed
आखिर में एबी डीविलियर्स के फेवरेट स्कूप शॉट के सवाल पर विराट कोहली ने हंसते हुए कहा,
Image embed
भारतीय टीम के इस रन चेज़ में कप्तान विराट कोहली ने भी शानदार बैटिंग की. पहला विकेट गिरने के बाद विराट कोहली ने सिर्फ 24 गेंदों में 40 रन की शानदार पारी खेली. जिसके बाद भारत ने ये मैच जीत लिया.

Advertisement

Advertisement

()