The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • Sports
  • IND vs AUS: Virat Kohli reveals Steven Smith that When he got motivated to play for India

विराट ने बताया, वर्ल्ड कप में भारतीय फैंस को क्यों करवा दिया था चुप!

विराट में टीम इंडिया के लिए खेलने का जुनून कहां से आया?

Advertisement
Img The Lallantop
विराट कोहली ने भारत के लिए साल 2011 में डेब्यू किया था.
pic
विपिन
16 दिसंबर 2020 (अपडेटेड: 16 दिसंबर 2020, 06:15 PM IST)
font-size
Small
Medium
Large
font-size
Small
Medium
Large
whatsapp share
भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच एडिलेड ओवल में चार मैचों की बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी का पहला मैच 17 दिसंबर से खेला जाएगा. इस मुकाबले से पहले कप्तान विराट कोहली को लेकर सबसे ज़्यादा चर्चा है. कप्तान विराट कोहली इस सीरीज़ में सिर्फ पहले मुकाबले में खेलेंगे. जिसके बाद बाकी के तीन मैचों में खेले बिना ही वो पैटरनिटी लीव पर वतन वापस लौट आएंगे. पहले टेस्ट से ठीक पहले स्टीव स्मिथ और विराट कोहली के बीच एक फ्रेंडली इंटरव्यू हुआ. जिसमें दोनों ने ढेर सारी बातें कीं. लेकिन सबसे खास चीज़ जो विराट कोहली ने बताई वो बताई उनके क्रिकेट के लिए आकर्षित होने पर. पिता के देहांत ने बदल दी विराट की ज़िन्दगी: विराट कोहली ने बताया कि उनके पिता का देहांत उनकी ज़िन्दगी बदलने वाला पल रहा. उनके पिता के देहांत के बाद उन्होंने ये तय किया कि वो भारत के लिए हर हाल में खेलेंगे. विराट ने स्मिथ से बातचीत में कहा,
Embed
स्मिथ को वर्ल्डकप में क्यों किया सपोर्ट? वर्ल्डकप 2019 में भारत-ऑस्ट्रेलिया मैच के दौरान इंडियन फैंस स्टीव स्मिथ की हूटिंग कर रहे थे. दरअसल स्मिथ ने बॉल टेम्परिंग की वजह से एक साल बाद मैदान पर वापसी की थी. इसके बाद विराट ने बैटिंग करते हुए इंडियन फैंस से हूटिंग बंद करने के लिए कहा. इस पर स्मिथ ने विराट से पूछा तो विराट ने कहा,
Embed
Embed
भारतीय कप्तान ने स्मिथ से बातचीत के अलावा पहले टेस्ट मैच से पहले मैच पर भी बात की. उन्होंने मैच से पहले वीडियो कॉन्फ्रेंस में कहा कि वो एक नए इंडिया का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं. उन्होंने कहा,
Embed
विराट कोहली का ये जवाब पूर्व ऑस्ट्रेलयाई ग्रेग चैपल को भी था. जिन्होंने विराट के अग्रेशन पर कहा था कि वो गैर-ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों में सबसे ज़्यादा ऑस्ट्रेलियाई लगते हैं.

Advertisement

Advertisement

()