The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • Sports
  • IND vs AUS: Virat Kohli, ICC and Cricketers reacts to racist abuses at SCG

सिराज के साथ हुई घटना पर विराट ने बताया अब क्या करने की ज़रूरत है?

हरभजन ने भी किया बड़ा खुलासा.

Advertisement
pic
10 जनवरी 2021 (अपडेटेड: 10 जनवरी 2021, 02:07 PM IST)
Img The Lallantop
विराट कोहली. फोटो: AP
Quick AI Highlights
Click here to view more
भारत और ऑस्ट्रेलिया सिडनी टेस्ट में हुई नस्लवादी घटना के बाद दुनियाभर के क्रिकेट जगत से प्रतिक्रियाएं आ रही हैं. क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया और BCCI ने इससे सख़्ती से निपटने की बात कही है. वहीं ICC ने भी इस मामले पर बयान दिया है. ICC ने कहा है कि हमारे खेल में भेदभाव के लिए कोई भी जगह नहीं है, मैदान पर लिए गए ऐक्शन और क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया के फैसले का हम स्वागत करते हैं. सिडनी टेस्ट के चौथे दिन जिस वक्त भारत के तेज़ गेंदबाज़ मोहम्मद सिराज बाउंड्री लाइन पर फील्डिंग कर रहे थे. तभी कुछ शरारती तत्वों ने दर्शकों के बीच से सिराज पर नस्लवादी टिप्पणी करना शुरू कर दी. ये घटना लगातार दूसरे दिन घटी. जिसके बाद सिराज ने इस मामले की शिकायत तुरंत मैदानी अंपायरों को दी. अंपायर्स ने तुरंत पुलिस अधिकारियों को बुलाकर उन शरारती तत्वों को बाहर करने का निर्देश दे दिया. इस विवाद के बढ़ने के बाद कई क्रिकेटर्स ने इस मामले पर अपनी-अपनी बातें रखी हैं. सबसे पहले भारतीय कप्तान विराट कोहली ने इस मामले में ट्वीट कर कहा,
''नस्लवादी टिप्पणी किसी भी तरह से बर्दाश नहीं की जा सकती. बाउंड्री लाइन पर ऐसी बहुत सी घटनाओं से गुज़रा हूं. लेकिन ये इस तरह के क्रूर व्यवहार की चरम सीमा है. मैदान पर इस तरह की चीज़ें दुख पहुंचाने वाली हैं. इस मामले को तुरंत गंभीरता से देखा जाना चाहिए. साथ ही ऐसा करने वालों पर सख़्त कार्रवाई होनी चाहिए.''
विराट कोहली के अलावा हरभजन सिंह ने भी ट्वीट किया और लिखा,
''जब मैं ऑस्ट्रेलिया में खेला, मैंने अपने धर्म, अपने रंग के बारे में मैदान पर बहुत सारी चीज़ें सुनीं. ऐसा पहली बार नहीं है जब दर्शकों ने इस तरह की बकवास की है. आप उन्हें कैसे रोक सकते हैं?''

Advertisement

Advertisement

()