The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • Sports
  • Ind vs Aus : Vijay shankar dismissed in a unlucky manner as Virat Kohli hits a strong straight shot

IND vs AUS : अपना विकेट देख विजय शंकर सो नहीं पाएंगे, कोहली भी दुखी होंगे

धवन, रायडू और फिर शंकर के विकेट जैसे गिरे, वो बताता है किस्मत का मामला गड़बड़ है.

Advertisement
pic
5 मार्च 2019 (अपडेटेड: 5 मार्च 2019, 10:57 AM IST)
Img The Lallantop
विजय शंकर का विकेट मूड खराब करने वाला था.
Quick AI Highlights
Click here to view more
भारत वर्सेज ऑस्ट्रेलिया. दूसरा वनडे. पिछले मैच में टॉस जीतकर ऑस्ट्रेलिया ने बैटिंग ली थी. हार गए थे. तो इस बार टॉस जीतकर बॉलिंग ली. इंडिया बैटिंग करने उतरी और जिस तरह रोहित शर्मा पहले ही ओवर में निपटे, लगा किस्मत आज ऑस्ट्रेलिया के साथ है. सही ही लगा था. क्योंकि जिस तरह से भारत के विकेट अब तक गिरे हैं, उसे शास्त्रों में बैडलक कहा गया है. पहले शिखर धवन का विकेट जिसमें ऑस्ट्रेलिया ने रिव्यू लिया तो धवन आउट हुए. फिर रायडू का विकेट. जिसमें भारत ने रिव्यू लिया. एक बार फिर फैसला भारत के खिलाफ. रायडू आउट. पर असली कांड हुआ मैच के 29वें ओवर में.
पहले धवन इस तरह आउट हुए.
पहले धवन इस तरह आउट हुए.

फिर रायडू भी डीआरएस के फेर में फंसे.
फिर रायडू भी डीआरएस के फेर में फंसे.

बैटिंग पर थे विराट कोहली. बॉलिंग पर थे स्पिनर एडम जंपा. जंपा ने पांचवीं गेंद डाली. विराट कोहली ने नाक की सिधाई में एक तगड़ा पंच किया. पर नाक की सिधाई पर आता है स्टंप. स्टंप के पहले खड़े थे जंपा जिन्होंने गेंद पर हाथ छुआ दिया. और नॉन स्ट्राइकर वाली आदतानुसार विजय शंकर क्रीज के आगे निकले हुए थे. गेंद लगी स्टंप पर जाकर. और अच्छा-खासा खेल रहे विजय शंकर आउट हो गए. 41 बॉल पर 46 रन बनाकर. 5 चौकों और एक छक्के की मदद से. देखिए कैसे आउट हुए-
और इस विकेट के साथ कोहली और शंकर के बीच चल रही 81 रनों की पार्टनरशिप टूट गई. शंकर के लिए ये विकेट कई और लिहाज से खलाने वाला रहा. एक तो वो अच्छे से सेट हो गए थे, दूसरा ये एक तगड़ा मौका था शंकर के लिए. वर्ल्डकप से पहले हो रही इस सीरीज में एक बड़ी पारी उनकी दावेदारी मजबूत कर सकती थी. मगर किस्मत ने उनका साथ नहीं दिया. इस विकेट के बाद फिर जाधव और धोनी भी धड़ाधड़ आउट हो गए. भारत का स्कोर इस वक्त 186 रन पर 6 विकेट है.


लल्लनटॉप वीडियो देखें-

Advertisement

Advertisement

()