The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • Sports
  • IND vs AUS Test Series Prithvi Shaw should not have been picked said Gundappa Viswanath

गुंडप्पा विश्वनाथ ने पृथ्वी शॉ के सेलेक्शन पर बहुत बड़ी बात बोल दी

ऑस्ट्रेलियन पेसर्स को खेलने के लिए तैयार नहीं हैं शॉ.

Advertisement
Img The Lallantop
Prithvi Shaw को Pat Cummins और Mitchell Starc दोनों ने बोल्ड किया (एपी फोटो)
pic
सूरज पांडेय
21 दिसंबर 2020 (अपडेटेड: 21 दिसंबर 2020, 07:00 AM IST)
font-size
Small
Medium
Large
font-size
Small
Medium
Large
whatsapp share
पृथ्वी शॉ. टीम इंडिया के युवा ओपनर. खराब फॉर्म से गुजर रहे शॉ लगातार चर्चा में हैं. ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ एडिलेड टेस्ट की दोनों पारियां मिलाकर शॉ सिर्फ चार रन बना पाए थे. इसके बाद से ही लोग लगातार उनकी ही बात कर रहे हैं. पहली पारी में शॉ के बोल्ड होते ही कॉमेंट्री कर रहे सुनील गावस्कर और रिकी पॉन्टिंग ने उनकी टेक्नीक पर सवाल उठाए थे. फैंस ने भी शुभमन गिल और KL राहुल की जगह उन्हें प्लेइंग XI में लेने के फैसले पर सवाल किए थे. लेकिन कुछ लोगों को उम्मीद थी कि वह दूसरी पारी में आलोचकों को जवाब दे देंगे. लेकिन यहां भी कुछ नहीं हो पाया. एक चौका मारने के बाद शॉ पहली पारी की तरह ही बोल्ड हो गए. अब यहां अगर भारत जीत जाता तो शायद शॉ की फॉर्म पर इतनी चर्चा नहीं होती. लेकिन टीम इंडिया दूसरी पारी में 36 रन पर सिमट गई. और शॉ लोगों के निशाने पर आ गए.

# नहीं हैं तैयार

शॉ के आलोचकों में इंडियन क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान गुंडप्पा विश्वनाथ भी शामिल हैं. विश्वनाथ ने साफ कह दिया कि शॉ ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाजों का सामना करने के लिए तैयार नहीं हैं. उन्होंने स्विंग करती गेंदों का सामना करने के लिए शॉ को कमतर बताया. मिड-डे से बात करते हुए विश्वनाथ ने कहा,
Embed
सेलेक्शन कमिटी के चेयरमैन रह चुके विश्वनाथ ने एडिलेड टेस्ट की दूसरी पारी के खराब प्रदर्शन के लिए भारतीय बल्लेबाजों के फुटवर्क को दोषी ठहराया. विश्वनाथ ने कहा,
Embed
Embed
इस मैच में भारतीय टीम ने 36 रन पर ऑलआउट होकर अपना 42 रन का रिकॉर्ड तोड़ा. विश्वनाथ इंग्लैंड के खिलाफ 42 रन पर सिमटी टीम का हिस्सा थे. इस बारे में उन्होंने इंडियन एक्सप्रेस से बात करते हुए कहा कि उन्होंने सोचा नहीं था कि उन्हें दोबारा से ऐसा स्कोर देखने को मिलेगा. विश्वनाथ ने कहा,
Embed
आगे का देखने की बात करें तो टीम इंडिया 26 दिसंबर से दूसरा टेस्ट खेलेगी. मेलबर्न में होने वाले इस टेस्ट में टीम विराट कोहली और मोहम्मद शमी के बिना उतरेगी. शमी चोट जबकि कोहली पैटरनिटी लीव के चलते टूर से बाहर हो चुके हैं.

Advertisement

Advertisement

()