चौथे दिन वो छूटे कैच जो टीम इंडिया को भारी पड़ रहे हैं!
बुमराह मुस्कुराते हैं लेकिन सबसे ज़्यादा दर्द उन्हें ही है.
Advertisement

जसप्रीत बुमराह. फोटो: AP
Quick AI Highlights
Click here to view more
भारत-ऑस्ट्रेलिया सिडनी टेस्ट के चौथे दिन आखिरी सेशन में रोहित शर्मा और शुभमन गिल ने टीम इंडिया की कुछ उम्मीदें जगाई और पहले विकेट लिए 71 रन जोड़े भी. लेकिन फिर भी ऑस्ट्रेलिया इस मैच में मजबूत स्थिति में बरकरार है. ऑस्ट्रेलिया ने भारत के सामने 407 रनों का बड़ा लक्ष्य रखा है. भारत को इस मैच को जीतने या बचाने के लिए आखिरी दिन भी बढ़िया बल्लेबाज़ी करनी होगी.
लेकिन ये स्थिति इसलिए बनी क्योंकि एक तो भारत की पहली पारी में बल्लेबाज़ी और कुछ ऑस्ट्रेलिया की दूसरी पारी में भारतीय फील्डर्स का कैच टपकाना टीम इंडिया पर भारी पड़ गया.
टेस्ट मैच के चौथे दिन टीम इंडिया के फील्डर्स ने गेंदबाज़ों का बिल्कुल भी साथ नहीं दिया और दिन की शुरुआत से ही कई कैच टपकाए. जिसका फायदा ऑस्ट्रेलिया ने उठाया और बोर्ड पर इतना बड़ा टोटल खड़ा कर दिया.
चलिए आपको बताते हैं चौथे दिन के छूटे कैच के बारे में:
# चौथे दिन की दूसरी गेंद से ही इसकी शुरुआत हो गई. हनुमा विहारी ने मार्नस लाबुशेन का कैच टपकाया. विहारी स्क्वेयर लेग पर खड़े थे. बुमराह ने मिडल-लेग स्टम्प पर लेंग्थ बॉल फेंकी. लाबुशेन ने फ्लिक किया. विहारी के पास कैच गया लेकिन उन्होंने इस कैच को टपका दिया.
बाद में लाबुशेन ने 73 रन बनाए और मैच को भारत से दूर खींचने वाली पारी खेली.
# रोहित ने स्लिप में छोड़ा टिम पेन का कैच. एक बार फिर बुमराह के ओवर में भारतीय फील्डर्स ने कैच टपकाया. पारी के 75वें ओवर में टिम पेन अभी सेट ही हो रहे थे. बुमराह ने फिर से एक लेंग्थ बॉल फेंकी. पेन के बल्ले का बाहरी किनारा लेकर गेंद रोहित के बाईं तरफ गई लेकिन वो इस कैच को पकड़ नहीं पाए. बाद में पेन ने नॉट-आउट 38 रन बनाए. इन दोनों की पारियों से ऑस्ट्रेलिया को मोमेंटम मिला और मैच भारत से बहुत दूर निकल गया. ड्रॉप कैच की बात सिर्फ इस सिडनी टेस्ट की ही नहीं है. बल्कि इस सीरीज़ में टीम इंडिया ने नौ से ज़्यादा कैच टपकाए हैं. जिनमें से छह तो अकेले जसप्रीत बुमराह की गेंदबाज़ी पर ही गिरे हैं.Dropped catch from Hanuma Vihari on the second ball of the day.#AUSvIND pic.twitter.com/yMHZ29XCfs
— Nic Savage (@nic_savage1) January 9, 2021

