पिच का रोना रोने वाले कंगारुओं को सुनील गावस्कर का करारा जवाब
बस दो महीने पहले की बात याद दिला दी.

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच बॉर्डर-गावस्कर सीरीज़ की शुरुआत गुरुवार, 9 फरवरी से होने जा रही है. चार मैच की इस सीरीज़ का पहला मुकाबला नागपुर के विदर्भ क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में खेला जाएगा. हालांकि इस सीरीज़ के शुरू होने से पहले ही पिच को लेकर खूब बहस हो रही है.
इयान हीली और जेसन गिलेस्पी समेत कई पूर्व ऑस्ट्रेलियन क्रिकेटर्स ने नागपुर की पिच को लेकर सवाल खड़े करने शुरू कर दिए हैं. जिसमे उनका साथ ऑस्ट्रेलियन मीडिया भी दे रही है. ऐसे में दिग्गज क्रिकेटर सुनील गावस्कर ने पिच को लेकर सवाल खड़े करने वालों को मुंहतोड़ जवाब दिया है. साथ ही लिटिल मास्टर ने उन्हें ब्रिसबेन के पिच की याद दिलाई है.
# ब्रिसबेन की पिचगावस्कर के मुताबिक स्पिन पिचों पर बस बल्लेबाज की प्रतिष्ठा दांव पर लगी होती है, ना कि खिलाड़ियों की जिंदगी और उनकी बॉडी. उन्होंने मिड-डे में अपने कॉलम में लिखा,
गावस्कर ने साथ ही ऑस्ट्रेलियन मीडिया पर भी निशाना साधा. भारत के पूर्व कप्तान ने कहा,
गावस्कर ने आगे कहा कि स्पिन खेलना किसी भी बल्लेबाज के लिए किसी अग्नि-परीक्षा से कम नहीं होता है, इससे उनके फुटवर्क का टेस्ट होता है. उन्होंने कहा,
दिसंबर 2022 में ऑस्ट्रेलिया और दक्षिण अफ्रीका के बीच पहला टेस्ट मैच खेला गया था. ये टेस्ट मैच दो दिन के भीतर ही समाप्त हो गया था. इस मैच में सिर्फ दो दिनों में कुल 34 विकेट गिरे थे और साउथ अफ्रीका की टीम दो बार ऑल आउट हो गई थी. साउथ अफ्रीका ने पहली पारी में 152 और दूसरी पारी में 99 रन बनाए थे. जबकि ऑस्ट्रेलिया ने पहली पारी में 218 और दूसरी पारी में 4 विकेट के नुकसान पर 35 रन बनाकर मैच जीत लिया था. भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच पहला टेस्ट 9 फरवरी से शुरू होगा.
वीडियो: रवि अश्विन ने बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के लिए बताया, कौन करेगा ऋषभ पंत की भरपाई

.webp?width=60)

