स्टीव स्मिथ ने खुद बता दिया कि उनको कैसे सस्ते में निपटा रहे हैं अश्विन
'ये तोहफा हमने उनको दिया है.'
Advertisement

Ravichandran Ashwin ने Steve Smith को सीरीज में 2 बार सस्ते में आउट किया है. (एपी फोटो)
भारतीय क्रिकेट टीम ने बॉक्सिंग डे टेस्ट जीत लिया है. मेलबर्न टेस्ट की जीत के बाद टीम पुरानी फॉर्म में वापस आती दिख रही है. लोगों को भी यह लग रहा है कि अब हमने ऑस्ट्रेलिया को हराने की ट्रिक खोज ली है. हाल के सालों में ऑस्ट्रेलिया के बड़े स्कोर की बुनियाद स्टीव स्मिथ की पारी पर खड़ी होती थी, और रविचंद्रन अश्विन इस बुनियाद को ही हिलाने में कामयाब रहे हैं.
अश्विन ने स्मिथ को सीरीज में अब तक दो बार सस्ते में निपटाया है. मौजूदा बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी में स्मिथ कभी भी अश्विन के सामने बैटिंग करने में उतने सहज नजर नहीं आए. इस बात पर तमाम सवाल खड़े हो रहे थे. अब स्मिथ ने खुद ही इनका जवाब दे दिया है.

.webp?width=60)

