The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • Sports
  • IND vs AUS: Siraj and Sundar was abused by the fans at Gabba in the fourth Test

गाबा टेस्ट में पहले दिन ही ऑस्ट्रेलियाई फैंस ने हद पार कर दी!

वॉर्नर की बात भी नहीं सुनी.

Advertisement
pic
15 जनवरी 2021 (अपडेटेड: 15 जनवरी 2021, 10:32 AM IST)
Img The Lallantop
मोहम्मद सिराज के साथ सिडनी टेस्ट में भी फैंस ने बद्तमीज़ी की थी. फोटो: AP
Quick AI Highlights
Click here to view more
भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच सीरीज़ का तीसरा टेस्ट मैच सिडनी क्रिकेट ग्राउंड पर खेला गया था. इस मैदान पर खेल के बेहतरीन प्रदर्शन के अलावा दर्शकों का बुरा बर्ताव भी दिखा था. जब फैंस ने मैदान पर फील्डिंग कर रहे मोहम्मद सिराज पर नस्लीय टिप्पणी की थी.
सिडनी के बाद दोनों टीमें ब्रिस्बेन के गाबा क्रिकेट मैदान पर पहुंच चुकी हैं. लेकिन फैंस का बर्ताव नहीं बदला. एक बार फिर से ऐसी ही घटना सामने आई है. गाबा क्रिकेट मैदान पर दर्शकों ने हद पार करते हुए भारतीय टीम के तेज़ गेंदबाज़ मोहम्मद सिराज और डेब्यू कर रहे वाशिंगटन सुंदर को अपशब्द कहे हैं.
सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल है, जिसमें मैदान पर मौजूद कुछ फैंस सिराज पर चिल्लाते हुए दिख रहे हैं.
Well this is some proof...... ऑस्ट्रेलियाई अखबार सिडनी मोर्निंग हेराल्ड के मुताबिक मोहम्मद सिराज और वाशिंगटन सुंदर दोनों को ही मैदान पर मौजूद कुछ फैंस ने परेशान किया. अखबार ने एक केट नाम के दर्शक के हवाले से लिखा,
''मेरे पीछे बैठा शख्स बार-बार मोहम्मद सिराज और वाशिंगटन सुंदर पर चिल्ला रहा था. जिस तरह वो SCG के मैदान पर सिराज पर चिल्ला रहे थे. ये बिल्कुल वैसा ही था. इस बार भी सिराज को ही टार्गेट किया गया ये कोई संयोग नहीं है.''
सिडनी टेस्ट में हुई इस तरह की घटना की भारत ने सख्त शिकायत की थी. जिसके बाद मैदान पर मौजूद सुरक्षाकर्मियों ने मैदान से सात लोगों के ग्रुप को बाहर कर दिया था.
Team India Abbuse
भारतीय टीम. फोटो: AP

इस घटना के बाद क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया, BCCI और ICC की तरफ से भी कड़ी टिप्पणी आई थी. भारतीय खिलाड़ियों के साथ-साथ ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों ने भी ऐसी घटनाओं के रोके जाने की बात कही थी.
ऑस्ट्रेलियाई स्पिनर नैथन लायन ने कहा था,
''किसी भी तरह की नस्लीय टिप्पणी और दुर्व्यवहार के लिए कोई जगह नहीं होनी चाहिए.''
लायन के अलावा डेविड वॉर्नर ने SCG टेस्ट के बाद भारतीय टीम और सिराज से माफी भी मांगी थी. वॉर्नर ने अपने फैंस से उम्मीद भी जताई थी कि गाबा टेस्ट में ऑस्ट्रेलियन फैंस ऐसी हरकतें नहीं करेंगे.
लेकिन डेविड वॉर्नर की इस अपील का भी ऑस्ट्रेलियाई फैंस पर कोई असर नहीं पड़ा.
अब गाबा मैदान पर टेस्ट के पहले दिन ही ऐसी घटना पर क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया क्या कदम उठाता है. ये देखना होगा.

Advertisement

Advertisement

()