The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • Sports
  • ind vs aus shubman gill is satisfied after defeat against australia

वनडे कप्तानी डेब्यू पर मिली हार, फिर भी क्यों संतुष्ट हैं शुभमन गिल?

भारतीय कप्तान Shubman Gill ने स्वीकार किया कि ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले वनडे में शुरुआती तीन झटकों के बाद वापसी करना उनकी टीम के लिए आसान नहीं था. उनके अनुसार, इस मुकाबले से उन्होंने बहुत कुछ सीखा.

Advertisement
shubman gill, cricket news, ind vs aus
शुभमन गिल पहली बार वनडे में कप्तानी कर रहे हैं. (Photo-PTI)
pic
रिया कसाना
19 अक्तूबर 2025 (पब्लिश्ड: 12:10 AM IST)
font-size
Small
Medium
Large
font-size
Small
Medium
Large
whatsapp share

भारतीय टीम को पहले वनडे मैच में ऑस्ट्रेलिया के हाथों सात विकेट से करारी हार मिली. इस मैच में भारत की बल्लेबाजी और गेंदबाजी प्रभावित नहीं कर पाई. इस हार के बाद टीम के नए कप्तान शुभमन गिल ने कहा कि इस मैच से उन्हें कई पॉजीटिव मिले. साथ ही उन्होंने कहा कि वो संतुष्ठ भी हैं. इस संतुष्टि के पीछे कारण हम आपको बताते हैं.

शुभमन गिल को मिली सीख

इस मैच में बारिश का काफी खलल रहा. भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 136 रन बनाए जबकि डीएलएस के बाद ऑस्ट्रेलिया को 131 रन का टारगेट मिला था. गिल को लगता है कि टीम इस टारगेट को चेज करते हुए मैच को बहुत डीप में ले गई. गिल ने मैच के बाद कहा,

Image embed

मौसम का रहा असर

ऑस्ट्रेलियाई कप्तान मिचेल मार्श ने नाबाद 46 रन बनाकर अपनी टीम को 29 गेंद रहते जीत दिलाई. उन्होंने कहा कि डकवर्थ लुईस नियम के तहत 131 रन के लक्ष्य का पीछा करना थोड़ा चुनौतीपूर्ण था क्योंकि गेंद थोड़ी स्विंग कर रही थी. उन्होंने कहा,

Image embed

यह भी पढ़ें- शुभमन गिल का वनडे कप्तानी डेब्यू हार से शुरू, पर्थ में कंगारुओं के आगे पस्त हुई टीम इंडिया

अपनी बात जारी रखते हुए उन्होंने कहा,

Image embed

भारत औऱ ऑस्ट्रेलिया के बीच अगला वनडे मुकाबला 23 नवंबर को एडिलेड में खेला जाएगा. गिल को बतौर कप्तान अपनी पहली वनडे जीत का इंतजार है और वो चाहेंगे कि एडिलेड में वो इसे पूरा कर पाएं.

वीडियो: क्रिकेटरों की मौत के बाद अफगानिस्तान ने रद्द की PAK के साथ सीरीज, प्रियंका ने BCCI को घेर लिया

Advertisement

Advertisement

()