The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • Sports
  • IND vs AUS Shubman gill catch of travis head holding time users reacts

गिल ने हेड का कैच लपका लेकिन बड़ा ब्लंडर होते-होते रह गया!

Champions Trophy: IND vs AUS मैच में Travis Head ने 39 रन की पारी खेल Shubman Gill को अपना कैच थमा दिया. हालांकि इस दौरान उनसे एक ब्लंडर होते-होते रह गया.

Advertisement
IND vs AUS, Shubman Gill, Travis Head
गिल ने ट्रेविस हेड का शानदार कैच लपका (फोटो: सोशल मीडिया)
pic
रविराज भारद्वाज
4 मार्च 2025 (अपडेटेड: 4 मार्च 2025, 04:34 PM IST)
font-size
Small
Medium
Large
font-size
Small
Medium
Large
whatsapp share

ट्रेविस हेड (Travis Head). टीम इंडिया के सबसे बड़े सिरदर्द. चैंपियंस ट्रॉफी (Champions Trophy) के सेमीफाइनल में हेड टीम इंडिया को ज्यादा परेशान नहीं कर पाए. उन्होंने 39 रन की पारी खेल शुभमन गिल (Shubman Gill Catch of Head) को अपना कैच थमा दिया. गिल ने लॉन्ग ऑफ पर भागते हुए हेड का एक शानदार कैच लपका. हालांकि इस दौरान उनसे एक ब्लंडर होते-होते रह गया. जिसको लेकर गिल को अंपायर से वॉर्निंग तक मिली.

दरअसल, ऑस्ट्रेलियन इनिंग का नौवां ओवर वरुण चक्रवर्ती डालने आए. ओवर की दूसरी ही गेंद पर हेड ने बड़ा शॉट खेलने की कोशिश की. लेकिन वो बॉल को सही से टाइम नहीं कर पाए. गेंद लंबी जाने के बजाय हवा में चली गई. जिसे शानदार तरीके से गिल ने लपक लिया. और ट्रेविस हेड को पवेलियन लौटना पड़ा.  

हालांकि इस कैच के तुंरत बाद गिल ने गेंद को नीचे फेंक दिया. जिसको लेकर अंपायर रिचर्ड इलिंगवर्थ ने उन्हें वॉर्निंग भी दी. यानी वो गिल को जाकर ऐसा कुछ समझाते आए कि कैच लेने के बाद गेंद को आप थोड़ी देर और होल्ड करके रखिए. 

Image embed

इसको लेकर फैन्स ने सोशल मीडिया पर तरह-तरह के रिएक्शन दिए.

एक यूजर ने लिखा,

Image embed
Image embed

एक और यूजर ने लिखा,

Image embed
Image embed

एक अन्य यूजर ने लिखा,

Image embed
Image embed

एक और यूजर ने लिखा,

Image embed
Image embed

नियम क्या है?

अब कैच को लेकर नियम क्या है, ये भी जान लीजिए. क्रिकेट की नियम बनाने वाली संस्था MCC के Law 33.3 के मुताबिक जब कोई फील्डर हवा में उछली गेंद को पहली बार छूता है, तभी से कैच पकड़ने की प्रक्रिया शुरू हो जाती है. लेकिन मामला सिर्फ गेंद छूने तक नहीं है, असली खेल तब खत्म होता है जब फील्डर गेंद पर पूरी तरह से कंट्रोल कर ले और खुद भी बैलेंस में रहे. यानी कैच पकड़ना सिर्फ हाथ में गेंद आने तक नहीं, बल्कि जब तक फील्डर खुद को संभाल न ले और गेंद उसके काबू में न आ जाए, तब तक कैच पूरा नहीं माना जाता है.

Image embed
कैच का नियम

हालांकि इस कैच के दौरान गिल पूरे कंट्रोल में नजर आ रहे थे, इस वजह से अंपायर ने कैच को क्लीन माना.

वीडियो: शुभमन गिल ने शतक जड़ा, न्यूजरूम में जोरदार बहस हो गई

इस पोस्ट से जुड़े हुए हैशटैग्स

Advertisement

Advertisement

()